logo

Punjab Diwali DA Hike Update : पंजाब के इन कर्मचारियों को दिवाली का Gift, 40% बढ़ा DA

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। इन कर्मचारियों महंगाई भत्ता 181से बढ़ कर 221% हो गया है।
 
दिवाली का Gift, 40% बढ़ा DA

Punjab Diwali DA Hike Update: दिवाली पर पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है। हालांकि सरकार पहले ही नियमित कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ा चुकी है, लेकिन अब दूसरी श्रेणी के कर्मचारियों को भारी आर्थिक लाभ की घोषणा हुई है।
 

इसके तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। इन कर्मचारियों महंगाई भत्ता 181से बढ़ कर 221% हो गया है। कर दिया है। राज्य सरकार के कंप्यूटर शिक्षकों यानी PICTES के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत महंगाई भत्ते से इन परिवारों को अच्छी आर्थिक मदद मिलेगी। 
 

1007 कर्मचारियों को भी दिया लाभ

इसके साथ ही सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की आए में वृद्धि करते हुए बड़ा फैसला किया है।


सरकार इन कर्मचारियों को वेतन से जुड़े लाभ देगी। इन कर्मचारियों की सेवाएं पहले ही नियमित की जा चुकी हैं। 

 

कर्मचारियों पर मेहरबान सरकार

चुनावी साल में पंजाब सरकार कर्मचारियों पर खासी मेहरबान है। क्योंकि इससे पहले सरकार ने नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी 5 प्रतिशत बढ़ाया था।

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा किया है। ऐसे में पंजाब ऐसे राज्यों में है, जहां कर्मचारियों को महंगाई भत्ता अधिक बढ़ा है।

साथ लगते हरियाणा राज्य में भी महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत ही बढ़ा है। यहां महंगाई भत्ता 60 से बढ़ कर 63 प्रतिशत हो गया है।