Post Office FD Scheme: बेहतर आय और सुरक्षित निवेश के लिए अपनाएं डाकघर की यह योजना
POST OFFICE FD SCHEME: आज के दौर में लोग अपने खर्च के साथ छोटी बचत और निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि बाजार में कई सारे विकल्प हैं, लेकिन इनमें से कुछ में जोखिम बना रहता है। इसके चलते लाग सुरक्षित निवेश को तरजीह देते हैं। इसके लिए डाकघर की यह योजना बहुत बेहतर साबित हो सकती है।
क्योंकि इस योजना में निवेशकों को सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न होता है। इस योजना का नाम है, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट यानी POTD। क्योंकि पोस्ट ऑफिस एफडी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित होती है। इसलिए इसमें जोखिम की संभावना शून्य हो जाती है। साथ ही निर्धारित ब्याज की गारंटी भी रहती है।
POTD योजना में निवेशकों के लिए कई विकल्प मौजूद रहते हैं। यदि कोई निवेशक इस योजना में 3 साल के लिए निवेश करता है तो इसमें 7.10% वार्षिक ब्याज दर सुनिश्चित हो जाती है। इसी प्रकार पोस्ट ऑफिस एफडी से भी निश्चित वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है।
डाकघर बचत योजना के जुड़े अधिकारी श्यामलाल के अनुसार यदि निवेशक 365 दिन के लिए निवेश करता है तो इस पर 6.90% वार्षिक ब्याज मिलता है। वहीं 2 के निवेश पर ब्याज दर 7.00% वार्षिक हो जाती है। 3 की अवधि पर यह ब्याज दर 7.10% वार्षिक हो जाती है। जबकि 5 साल अवधि पर यह ब्याज दर 7.50% वार्षिक तक पहुंच जाती है।
कितना मिलेगा लाभ
श्याम लाल के अनुसार यदि कोई निवेशक इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का निवेश 3 साल के लिए करता है तो इस पर 7.10% वार्षिक ब्याज मिलता है। इसके अनुसार वार्षिक ब्याज दर 7.10% के हिसाब से 1,18,304 रुपये बनता है। यानी मैच्योरिटी पर निवेशक को 6,18,304 रुपये राशि मिलेगी। यानी इसमें ब्याज राशि 1,18,304 रुपये रहेगी।
क्यों चुने यह स्कीम
दरअसल यह स्कीम चुनने का सबसे बड़ा कारण यही है कि यह सरकारी है। इसलिए सुरक्षित है। वहीं डाकघर की योजना के लिए मात्र 1,000 से खाता खोल कर निवेश शुरू किया जा सकता है। साथ ही 5 साल के निवेश का चयन होता है तो 1.5 लाख तक की टैक्स छूट का लाभ भी ले सकते हैं। दूसरा इसमें शाखा से बंधे रहने का भी झंझट नहीं है। इसको देश के किसी भी पॉस्ट ऑफिस में बदला जा सकता है।
