logo

अब जमीन के 35 मीटर निचे दौड़ेगी मेट्रो ट्रैन, यहाँ शरू होने जा रहा है देश का पहला प्रोजेक्ट 

पांडेगंज मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन होने जा रहा है। इस स्टेशन का 5 मंजिला भवन होगा। जबकि इसकी गहराई होगी 35 मीटर। 
 
जमीन के 35 मीटर निचे दौड़ेगी मेट्रो ट्रैन

METRO NEW PROJECT: राजधानी दिल्ली के बाद देश के कई शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क नए आयाम रच रहा है। इसके तहत ही अब देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन भी बनने जा रहा है। यह मेट्रो स्टेशन जमीन के 35 मीटर नीचे होगा और 5 मंजिला होगा। इसके लिए  तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही 2030 तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का भी लक्ष्य रखा गया है।


यह विशेष मेट्रो स्टेशन बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में। लखनऊ के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के रूट पर पांडेगंज में इसका निर्माण होगा। पांडेगंज मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन होने जा रहा है। इस स्टेशन का 5 मंजिला भवन होगा। जबकि इसकी गहराई होगी 35 मीटर। 


दरअसल यहां पर दो मेट्रो की लानइ निकल रही है। अब तक देश भर में समानांतर मेट्रो लाइन निकाली जा रही थी, लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि इस स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन ऊपर नीचे से चलाई जाएंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से स्टेशन निर्माण की तैयारी कर ली है। 
 

क्यों बनाया जा रहा है इतना गहरा स्टेशन

ऐसा नहीं है कि किसी खास डिजाइन या कोई परीक्षण करने के लिए इस प्रकार का निर्माण किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण है जगह की कमी। क्योंकि यह मेट्रो स्टेशन चारबाग से वसंतकुंज तक के लिए निर्धारित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर आता है। ऐसे में पांडेगंज मेट्रो स्टेशन के लिए बहुत ही कम जगह मिली है। 

 

यह शहर का पुराना क्षेत्र है और यहां पर आबादी की घनत्व काफी अधिक है। अब जहां मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है, इसके एक ओर नाला है, जो अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर  शहर रेलवे स्टेशन है। यही कारण है कि इस स्टेशन के लिए यह अनोखा डिजाइन बनाया गया है।