अब हर साल प्रदूषण जांच का झंझट खत्म, इन गाड़ियों का बनेगा 3 साल का PUC
जो लाेग गाड़ी प्रयोग करते हैं, हर साल गाड़ी की अन्य मेंटेनेंस के साथ-साथ प्रदूषण प्रमाण पत्र यानी PUC का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे अब सरकार ने प्रदूषण सर्टिफिकेट के नियमों में बदलाव करते हुए तय किया है कि गाड़ी का PUC 3 साल के लिए करवाया जा सकता है। हालांकि यह सुविधा सभी गाड़ियों पर नहीं है।
केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र यानी PUC के नियमों में बदलाव करते हुए की वैधता से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए यूजर्स को राहत दी है। अब जो नया नियम बनाया गया है, उसके सभी गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता अलग-अलग होगी। इसका निर्धारण भारत स्टेज यानी BS एमिशन नियम, गाड़ी की उम्र और कमर्शियल या प्राइवेट प्रयोग के आधार पर तय होगा।
इसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार पुरानी गाड़ियों के लिए प्रदूषण जांच का नियम सख्त किया गया है। इसके अलावा नई गाड़ियाें यानी BS-6 को राहत देते हुए नियम बने हैं। इसको लेकर सरकार द्वारा राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार पुरानी गाड़ियों की समय-सीमा करते हुए नियम बने हैं। इसके तहत जो गाड़ियां BS-1, BS-2 और BS-3 श्रेणी में आती हैं, उनको हर 3 महीने में PUC बनवानी होगी। इसके अलावा BS-4 गाड़ियों में आने वाली निजी और कमर्शियल गाड़ियों को हर 6 महीने प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाना होगा। वहीं BS-6 श्रेणी में आने वाली गाड़ियों की उम्र के अनुसार वैधता तय होगी।
2 श्रेणियों में होंगी बीएस-6 गाड़ियां
इसके अलावा नए नियम के तहत बीएस यानी भारत स्टेज- 6 वाली गाड़ियां 2 श्रेणियों में रखी गई हैँ। इसमें निजी और कमर्शियल गाड़ियों की श्रेणी बनी हैं। जो गाड़ियां 6 साल तक आयु की प्राइवेट श्रेणी में हैं, उनको 3 साल में एक बार PUC बनवाना होगा। इसके अलावा 6 से 10 साल पुराने वाहनों को पहले की तरह ही हर साल जांच करानी होगी। जबकि गाड़ी 10 वर्ष से ज्यादा होने पर प्रत्येक 6 महीने में एक बार PUC की जांच करवानी होगी।
वहीं दूसरी ओर BS-6 श्रेणी के कमर्शियल वाहनों में 6 वर्ष तक की उम्र तक प्रत्येक 2 साल में एक PUC का नियम है। इसके अलावा 6 से 10 वर्ष तक हर PUC का रिन्यूअल जरूरी होगा। इसके बाद 10 साल से अधिक वाले कमर्शियल वाहनों को साल में 2 बार यानी हर 6 महीने में एक बार PUC करवाना होगा।
