November Bank Holiday List :नवंबर महीने में कब कब रहेगी बैंकों में छुट्टी? RBI ने हरियाणा समेत देशभर के लिए जारी किया नया कैलेंडर
देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बैंकों की लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। क्योंकि आने वाले दिनों लगातार कई त्योहार व पर्व आ रहे हैं। इन दिनों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अपने जरूरी काम समय से निपटा लें।
गौरतलब है कि नवंबर महीने में दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती बड़े मौके आ रहे हैँ। ऐसे में जरूरी है कि बैंक संबंधित कार्यों के लिए पहले ही छुट्टियों के कैलेंडर पर नजर डाल लें। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इस महीने में आने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।
नवंबर महीने के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों अलग-अलग पर्व प्रमुखता से मनाए जाएंगे। इसका सीधा असर बैंकों की छुट्टियों पर भी पड़ेगा। इस महीने में 5 छुट्टियां साप्ताहिक नियमित ही आ रही हैँ। क्योंकि 1 नवंबर को रविवार था। इसके अलावा 8, 15, 22 और 29 नवंबर को भी रविवार के साथ महीने के दूसरे व तीसरा शनिवार पड़ रहा है। इन दिनों में बैंक पूरी तरह से बंद रहते हैँ।
वहीं बैंकों में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, छठ पूजा, वांगला फेस्टिवल के साथ-साथ गुरु नानक जयंती जैसे दिनों की भी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। इसमें भी अलग-अलग प्रदेशों में बैंकों की छुट्टी रहेंगी।
इन दिनों में यहां रहेंगी छुट्टी
9 नवंबर को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छुट्टी रहने वाली है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में 10 नवंबर की छुट्टी रहेगी। वहीं सिक्किम, मणिपुर उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश राज्यों में 11 नवंबर को छुट्टी रहेगी।
वहीं 13 नवंबर को मेघालय और 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में छुट्टी रहने वाली हैं।
जबकि उत्तराखंड में 20 नवंबर को छुट्टी रहने वाली है। इसके अलावा मेघालय में फिर से 23 नवंबर की छुट्टी रहेगी।
जबकि 24 नवंबर को मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तिसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में छुट्टी रहेगी। वहीं 27 नवंबर को कर्नाटक में बैंकों का अवकाश रहेगा।
