इंश्योरेंस नहीं तो टोल प्लाजा पर चालान.. अब नहीं
NHAI NEWS : गाड़ियों का इंश्योरेंस नहीं होने पर टोल प्लाजा पर चालान नहीं काटा जाएगा। इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI की ओर से सफाई दी गई है। यह सफाई इंश्योरेंस से जुड़े SMS अलर्ट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई है।
गौरतलब है कि इंश्योरेंस एक्सपायर होने पर लोगों को पिछले कुछ समय से रिमाइंडर के रूप में मैसेज मिल रहे हैं। इसको लेकर NHAI द्वारा कहा गया है कि यह व्यवस्था जागरूकता अभियान के लिए की जा रही टेस्टिंग है। इससे वाहन मालिकों को यह बताया जा रहा है कि उनके वाहन का इंश्योरेंस के एक्सपायर हो रहा है।
कार्रवाई का नहीं संबंध
इसको लेकर देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि वाहन मालिकों को भेजे जा रहे यह SMS सिर्फ जानकारी के लिए हैं। यानी इन मैसेज के आधार टोल प्लाजा जैसे स्थानों पर चालान काटने और जुर्माना करने की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही इसका संबंध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से है।
क्यों भेजे जा रहे हैं SMS
वाहन मालिकों को आ रहे मैसेज को लेकर NHAI ने कहा है कि यह व्यवस्था वाहनों इंश्योरेंस की अवधि समाप्त होने से पहले दी जा रही एक सूचना है। ताकि समय रहते वाहन मालिक पॉलिसी को रिन्यू करा लें। यानी लोगों को जागरूक करने के लिए यह पहल की जा रही है। न कि टोल प्लाजा पर किसी चालान या जुर्माने के लिए।
इंश्योरेंस को लेकर क्या है नियम
दरअसल मोटर व्हीकल्स एक्ट 1988 में धारा 146 कहती है कि सार्वजनिक जगहों पर गाड़ी का प्रयोग करने के लिए थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होना चाहिए। वहीं धारा 196 में साफ है कि बिना इंश्योरेस वाले व्हीकल को चलाने के पहले अपराध के लिए 2 हजार रुपये का जुर्माना, तीन महीने तक की जेल, या दोनों किए जा सकते हैं। हालांकि ऐसे वाहन से इसके बाद होने वाले अपराधों पर 4 हजार रुपये का जुर्माना, तीन महीने तक की जेल, या दोनों हो सकते हैं।
