दिल्ली एनसीआर में बिछेगी नई रेलवे लाइन , डीपीआर को मिली मंजूरी, वैष्णो देवी और खाटूश्याम का सफर होगा
New Railway Line : भारतीय रेलवे लगातार आधारभूत ढांचे में विकास कर रहा है। इसके तहत ही अब दिल्ली-एनसीआर की एक महत्वपूर्ण रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।
इसके लिए रेलवे द्वारा डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से जहां यात्रियों को बेहतर और तेज यात्रा की सुविधा मिलेगी, वहीं माल ढुलाई में भी तेजी आएगी।
इस परियोजना के तहत दिल्ली-शामली रेलमार्ग का दोहरीकरण किया जाना है। इसको लेकर 19 अक्टूबर को ही उत्तर रेलवे द्वारा पत्र लिखा गया है।
इसमें कहा गया है कि दिल्ली-शामिली रेलखंड के दोहरीकरण को लेकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस परियोजना के तहत दिल्ली-शाहदरा से शामली तक करीब 87.45 किलोमीटर रेल मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा।
अब जैसे ही रेलवे द्वारा परियोजना की डीपीआर तैयार हो जाएगी, इसके बाद रेलवे बोर्ड इसको स्वीकृति देगा।
इस परियोजना के पूरा होने से सबसे बड़ा लाभ यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेन के रूप में मिल सकता है। हालांकि परियोजना को रेलवे बोर्ड करीब 1 साल पहले ही मंजूरी दे चुका है।
श्रद्धालुओं को मिलेगी खास सुविधा, माता वैष्णो देवी और खाटूश्याम तक आसान होगी पहुंच
इस रूट का दोहरीकरण क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी खास सुविधा देगा। क्योंकि परियोजना के तहत न सिर्फ रेलवे लाइन को डबल किया जाएगा, बल्कि इसमें 24 रेलवे स्टेशन और हाल्ट का सभी सर्वे शामिल है।
फिलहाल की बात करें तो यहां सिंगल लाइन है। ऐसे में एक ट्रेन निकालने के लिए दूसरी गाड़ी को रोकना पड़ता है।
वहीं जब रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो जाएगा, दोनों ओर से गाड़ियों का परिचालन सामान्य हो जाएगा। इससे एक तो गाड़ी तेजी से मंजिल की ओर पहुंचेंगी, दूसरा गाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी।
ऐसे में यहां से जम्मू व राजस्थान के लिए भी ट्रेन चलाई जा सकती हैं। इससे माता वैष्णो देवी और खाटूश्याम दर्शन करने वालों को बेहतर सुविधा मिलेंगी।
