logo

Mandi bhav : ग्वार की कीमतों में जबरदस्त उछाल, देखें आज का मंडी भाव 

ग्वार की फसल के भाव में इस बार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वहीँ एक्सपर्ट की माने तो आने वाले दिनों में और अधिक उछाल भी देखा जा सकता है। 
 
ग्वार की फसल के भाव में इस बार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वहीँ एक्सपर्ट की माने तो आने वाले दिनों में और अधिक उछाल भी देखा जा सकता है। 

Mandi Bhav Today : त्योहारी सीजन में किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की ग्वार की फसल के भाव में इस बार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वहीँ एक्सपर्ट की माने तो आने वाले दिनों में और अधिक उछाल भी देखा जा सकता है। 


आज ग्वार का मंडी भाव 

ग्वार के भावों में आई तेजी के बाद आलम यह बना हुआ है कि किसान अब ग्वार की फसल को निकाल कर खेतों से घर ले जाने की बजाय सीधे मंडियों में ले जाने लगे हैं। राजस्थान प्रदेश की विभिन्न मंडियों में ग्वार की फसल के अधिकतम भाव आज 8200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।


 भाव में आई जबरदस्त तेजी के बाद अब किसानों द्वारा खेतों में कटी पड़ी फसलों को निकालने की तैयारी तेज कर दी गई है। बता दें कि किसानों ने ग्वार, मूंग, मोठ और बाजरे की कटाई पहले ही कर ली थी, लेकिन नरमा की चुगाई में व्यस्त रहने से थ्रेसर से अनाज नहीं निकलवा पाए थे। 

इसके अलावा मौसम में बदलाव के बाद बारिश की आशंका बढ़ने पर किसानों ने फसलों के भीगने से बचाने के लिए काम भी शुरू कर दिया था। किसानों के अनुसार बारिश में भीगने से दाना काला पड़ जाता है और गुणवत्ता घटने से बाजार भाव प्रभावित होता है।

देखें अन्य फसलों के मंडी भाव 

इस बार किसानों को सभी फसलों के अच्छे भाव मिल रहे हैं। मंडियों में इस बार ग्वार के मूंग और मोठ की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कई मंडियों में मोठ के भाव 9000 प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गए हैं। 


राजस्थान के हनुमानगढ़ की मंडियों में खुली बोली में किसानों को फसलों के दाम बेहतर मिल रहे हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि इस बार उत्पादन कम है। हनुमानगढ़ की मंडियों में ग्वार 8000-8200, मूंग 8000-8500 और मोठ 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।


 वहीं स्थानीय व्यापारी मुनाफा कमाने के चक्कर में छोटे किसानों से कम दाम पर खरीद रहे हैं। इस बार नरमा के भाव नरम रहने से किसान चिंतित हैं। व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में ग्वार के भाव में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।