logo

 109 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण, जल्द यहाँ बनेगा नया लिंक एक्सप्रेसवे, जारी हुए निर्देश 

109 गांवों की भूमि अधिग्रहण योजना यूपीईडीए द्वारा डीएम को भेजी गई थी।  जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक संशोधन किए जाने के बाद, संशोधित भूमि अधिग्रहण योजना को यूपीईआईडीए को भेज दिया गया है। 
 
Meerut-Haridwar Link Ganga Expressway, Ganga Expressway Bijnor, Land acquisition, Bijnor district, Uttar Pradesh infrastructure,

NEW EXPRESSAY: मेरठ-हरिद्वार लिंक गंगा एक्सप्रेसवे सैंकड़ों गांव की किमस्त बदलने वाला है।  बता दे  की डीएम ने मेरठ-हरिद्वार लिंक गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि खरीद और अधिग्रहण के संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।


109 गांव की जमीन अधिग्रहण 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मेरठ-हरिद्वार लिंक गंगा एक्सप्रेसवे जिले में एक्सप्रेसवे के लिए कुल 109 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा,   डीएम ने निर्देश दिया कि भूमि दरों के निर्धारण के संबंध में प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट में उप-पंजीयक के साथ एआईजी टिकट भी शामिल किया जाना चाहिए। जिसकी लिस्ट इस प्रकार है। 


 तहसील सदर में 62 

 तहसील चांदपुर में 34 

तहसील नजीबाबाद में 13 गांव शामिल हैं।  

इसमें से 107 गांवों का अधिग्रहण किसानों की सहमति के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस एक्सप्रेसवे परियोजना के बाद एक तो सफर आसान होगा वहीँ रोजगार के साथ साथ विकास के कई अन्य रस्ते भी खुलेंगें। 


बता दे की इसके के लिए जिले के 109 गांवों की भूमि अधिग्रहण योजना यूपीईडीए द्वारा डीएम को भेजी गई थी।  जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक संशोधन किए जाने के बाद, संशोधित भूमि अधिग्रहण योजना को यूपीईआईडीए को भेज दिया गया है। 

 भूमि खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 109 गांवों में से 107 गांवों में किसानों की आपसी सहमति के आधार पर भूमि खरीद के लिए दर निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है।