Jio के 4 धांसू प्लान! अब एक ही बिल में मिलेगी Wi-Fi, TV, OTT जैसी सुविधाएं
JIO RECHARGE PLAN : देश में संचार क्रांति की शुरूआत करने वाली रिलायंस Jio अपने यूनिक प्लान के लिए हमेशा ही आगे रहती है।
कई लोग कॉलिंग, टीवी व ओटीटी के लिए अलग-अलग रिचार्ज करवाते हैं, लेकिन रिलायंस Jio ने इस समस्या का समाधान कर दिया है।
क्योंकि Jio के यह 4 प्लान बेहद खास हैं। इसमें एक ही बिल में कॉलिंग के साथ-साथ Wi-Fi, TV, OTT जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
रिलायंस Jio के इन प्लान की शुरूआत महज 400 रुपये से हो रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा 3 कैटेगरी के प्लान तैयार किए गए हैं।
इसको लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन कैटेगरी का चयन यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं।
क्योंकि कुछ यूजर्स को सिर्फ TV का सब्सस्क्रिप्शन चाहित होता है तो कुछ को Wi-Fi का। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिनको कॉलिंग के साथ Wi-Fi, TV और OTT सब्सक्रिप्शन की जरत होती है।
इसके तहत जो लोग अपने घर पर लाइव TV देखना चाहते हैं, उनके लिए 400 रुपये वाला TV ओनली प्लान तैयार किया गया है।
वहीं यदि ब्रॉडबैंड की जरूरत है तो यूजर्स Wi-Fi ओनली प्लान ले सकते हैं। इसके अलावा एक ही कनेक्शन में सभी लाभ चाहिएं तो आप 3-इन-1 प्लान को अपना सकते हैं।
400 रुपये वाले प्लान में क्या है
जैसा की साफ हो चुका है इस प्लान में यूजर्स को केबल टीबी की सुविधा मिल रही है। जियों द्वारा अपने यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल ऑफर किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही 15 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं के 200 से अधिक HD चैनल भी मिल जाएंगे। इतना ही नहीं इसी प्लान के साथ 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस शामिल रहेगा। यानी YouTube और लाइव TV को की सुविधा मिल जाएगी।
हालांकि इसके अलावा कंपनी द्वारा एक अन्य प्लान भी सिर्फ टीवी के लिए है। इसकी कीमत 1000 रुपये है। इसमें 200 रुपये का सेटअप शुल्क यूजर्स को देना हेगा। हालांकि कूपन के रूप में कंपनी आपको यह 200 रुपये की राशि वापस कर देती है।
440 रुपये प्रति माहीना
कंपनी द्वारा Wi-Fi यूजर्स के लिए 440 रुपये महीना का प्लान ऑफर किया जा रहा है। इसमें 5 महीनों के लिए उपभोक्ता को 2200 रुपये चुकाने होते हैं।
इसमें Wi-Fi, की सुविधा 5 महीने के लिए मिल जाती है। इसमें 30Mbps का इंटरनेट अनलिमिटेड डेटा यूज के लिए मिल जाता है।
यदि 100 Mbps की स्पीड चाहिए तो 5 महीने के लिए 3000 रुपये वाला प्लान लेना पड़ेगा। इससे प्रति माह 600 रुपये का खर्च आता है।
कॉम्बो पैक 555 रुपये प्रति माह में
इसके अलावा कंपनी द्वारा 3 इन वन पैक की सुविधा भी दी जा रही है। इसके लिए 2222 रुपये का भुगतान होता है और 4 महीने के लिए 30Mbps इंटरनेट स्पीड, 100GB बोनस डेटा, 1000 लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यदि इंटरनेट स्पीड 100Mbps की स्पीड का इंटरनेट यूज करना है तो प्लान की कीमत 2122 रुपये हो जाएगी, यह प्लान 3 महीने के लिए मिलेगा। प्रति माह 707 रुपये इससे खर्च आएगा।
