logo

56 की उम्र में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे है फोटोज 

निधि राजदान की नजदीकियां उमर उब्दुल्ला के साथ उनके पहली पत्नी से तलाक के बाद से ही दिख रही थी। क्योंकि निधि राजदान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी उमर अब्दुल्ला के साथ नजर आती थी। 
 
56 की उम्र में दूल्हा बना जम्मू-कश्मीर का CM

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 56 वर्ष की उम्र में 49 वर्षीय पत्रकार निधि राजदान से शादी की है। इसको लेकर शनिवार को दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी सार्वजनिक की गई। इसमें उमर उब्दुल्ला व निधि राजदान ने अपने शादी समारोह की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। 

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में दोनों ने शादी समारोह की फोटो शेयर की हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 56 वर्ष के हैं। उन्होंने अपनी शादी की फोटो शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर सांझा की हैं।

56 साल के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी

इसमें उनके साथ उनकी पत्नी निधि राजदान भी नजर आ रही हैं। हालांकि निधि राजदान की नजदीकियां उमर उब्दुल्ला के साथ उनके पहली पत्नी से तलाक के बाद से ही दिख रही थी। क्योंकि निधि राजदान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी उमर अब्दुल्ला के साथ नजर आती थी। 


नई यात्रा की शुरूआत


अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उमर अब्दुल्ला ने फोटो के लिखा है कि कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी निधि राजदान को भी टैग किया है।

जैसे ही उमर अब्दुल्ला द्वारा यह फोटो सांझा की गई, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी चर्चित हो गई। साथ ही लोगों द्वारा इस पर प्रतिक्रियाएं भी शुरू कर दी गई हैं। 

इस प्रकार की आ रही हैं प्रतिक्रिया

Rahul Kumar on X: "जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने 56 साल की उम्र में पत्रकार Nidhi Razdan से शादी कर ली है। 3 महीने पहले ही तलाक हुआ था। Nidhi
जैसे ही उमर अब्दुल्ला द्वारा अपनी शादी और जीवन की नई यात्रा की पोस्ट डाली गई, इसके साथ ही कई सारे लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं शुरू कर दी। विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर इसकी चर्चा हो रही है। इनकी शादी शुक्रवार को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हो चुकी है। 

करीब 3 महीने पहले हुआ तलाक
हालांकि उमर अब्दुल्ला का पहली पत्नी पायल के साथ तलाक करीब 3 महीने पहले ही हो गया था। क्योंकि इसको लेकर दोनों के बीच समझौता हुआ था और इसके बाद जुलाई महीने में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से यह शादी समाप्त हो गई थी।

56 साल के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी

वहीं निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है। इनकी शादी कार्यक्रमों में दोनों परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए हैं। जिसमें उमर अब्दुल्ला के माता-पिता, उनकी तीन बहनें भी शामिल रहे।