logo

 IRCTC लाया 4 दिन का ख़ास टूर प्लान, 10 हजार में होटल और खाने-पीने की सुविधा के साथ होगी तिरुपति बालाजी की यात्रा पूरी 

यह शानदार टूर 3 रातों और 4 दिनों का है, और सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी शुरुआत आप किसी भी दिन कर सकते हैं क्योंकि यह पैकेज हर रोज उपलब्ध है।
 
IRCTC लाया 4 दिन का ख़ास टूर प्लान

ICRTC Plan : अगर आप भी भारत की सुन्दर वादियों में घूमना चाहते है तो इंडियन रेलवे आपके लिए ख़ास तोहफा लेकर आया है । बता दे की इस दौरान आपको देवी देवताओं के दर्शन करने का मौका भी मिलने वाला है . अगर हम दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मंदिरों की बात करें, तो शेषाचलम की खूबसूरत वादियों में बसा तिरुमाला मंदिर काफी अहम माना जाता है । वहीँ एक सस्ते पैकेज में आपके लिए ये दर्शन उपलब्ध है .


ICRTC लेके आया एक शानदार प्लान 
 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह शानदार टूर 3 रातों और 4 दिनों का है, और सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी शुरुआत आप किसी भी दिन कर सकते हैं क्योंकि यह पैकेज हर रोज उपलब्ध है।

कहाँ से शुरू होगा सफर 

शरुवात की बात करें तो आपकी यात्रा शाम 18:40 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुरू होगी। आप चाहें तो रास्ते में पड़ने वाले ठाणे, कल्याण, पुणे या सोलापुर स्टेशनों से भी अपनी ट्रेन में बैठ सकते हैं। 

अगले दिन दोपहर 13:33 बजे आप रेनिगुंटा स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से आपको एक एसी गाड़ी में बैठाकर सीधे तिरुपति के डीलक्स कैटेगरी होटल में ले जाया जाएगा।

 थोड़ा आराम करने के बाद, शाम को आपको तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर और तिरुचनूर में माता पद्मावती के दर्शन कराए जाएंगे। 

दर्शन के बाद रात का डिनर और नींद की व्यवस्था उसी होटल में होगी।

अगले दिन नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट किया जाएगा। इसके बाद, अगर समय बचा तो आपको भगवान शिव के प्रसिद्ध श्री कालहस्ती मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। फिर रात 20:50 बजे आपकी वापसी की ट्रेन रेनिगुंटा स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी।

दोपहर लगभग 15:55 बजे आप वापस मुंबई पहुंच जाएंगे और इसी के साथ आपकी यह खूबसूरत यात्रा पूरी हो जाएगी।


10000 रूपए का है पैकेज 

IRCTC ने लोगों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इसे दो क्लास में बांटा है:

स्टैंडर्ड क्लास (स्लीपर ट्रेन टिकट के साथ): अगर आप दो लोग साथ जा रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति खर्च ₹10,650 आएगा। अकेले जाने पर ₹16,000 और तीन लोगों के साथ (ट्रिपल शेयरिंग) ₹8,850 प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे।


कम्फर्ट क्लास (3AC ट्रेन टिकट के साथ): इसमें ट्विन शेयरिंग के लिए आपको ₹13,200, सिंगल के लिए ₹18,450 और ट्रिपल शेयरिंग के लिए ₹11,500 प्रति व्यक्ति देने होंगे। वहीं, 


पैकेज में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

आने-जाने का ट्रेन टिकट (आपके द्वारा चुने गए क्लास के अनुसार स्लीपर या 3AC)।
लोकल घूमने और स्टेशन से होटल आने-जाने के लिए शेयरिंग एसी गाड़ी।
तिरुपति के होटल में 1 रात ठहरने की व्यवस्था।
दूसरे दिन का डिनर और तीसरे दिन का ब्रेकफास्ट।
ट्रैवल इंश्योरेंस।