logo

किसानों के लिए खुशखबरी, अब फार्मर रजिस्ट्री बनवाना हुआ आसान; देखें नए नियम 

फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने के बाद बटाई पर खेती करने वाले किसानों को आ रही परेशानी को देखते हुए शासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है।
 
किसानों के लिए खुशखबरी

farmer registry Rule Changed  : किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से किसानों का पूरा विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया जा रहा है। इसमें जमीन का विवरण, फसल और किसान से संबंधित जानकारियां शामिल की जा रही हैं। 

फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने के बाद बटाई पर खेती करने वाले किसानों को आ रही परेशानी को देखते हुए शासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब बटाईदार किसान भी अपनी फसली फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें बटाई पर ली गई जमीन का विवरण शपथ पत्र के साथ उपलब्ध कराना होगा।

इस व्यवस्था से ऐसे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक जमीन अपने नाम नहीं होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री कराने में दिक्कत आ रही थी।


शासन की ओर से हालांकि, जिले में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जो दूसरे किसानों की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते हैं। जमीन उनके नाम दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें फार्मर रजिस्ट्री कराने में परेशानी हो रही थी। इसका असर खाद और बीज की खरीद पर भी पड़ने की आशंका थी।


उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत बटाईदार किसान भी फसली फार्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें जिस जमीन पर खेती कर रहे हैं, उसका पूरा विवरण देना होगा।