logo

Gold Silver Price: रक्षाबंधन पर सस्ता हुआ सोना- चांदी, जानें 24 कैरेट ताजा भाव

 

Gold Silver Price: सोने- चांदी के भाव में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज  शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर सोना सस्ता हुआ है। लगातार दूसरे सोने के दाम घटे है और 10 ग्राम 24 कैरट वाला सोना 780 रूपये और 22 कैरट सोना 710 रुपये सस्ता हुआ है।

देश में आज 28 अगस्त को 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने का औसतन भाव लगभग 1,58,600 से 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदना चाहते है तो ये एक अच्छा मौका हो सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट

चांदी की बात करें तो आज 28 अगस्त को इसके दाम  भी कम हुए हैं।  शुक्रवार  यानि आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,40,000  से 2,55,000 रुपये के आसपास बनी हुई है।

वहीं दिल्ली, मुबंई और कोलकाता में एक किलो चांदी 100रुपये  सस्ती होकर 2,59,900रुपये के भाव में बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का दाम 2,64,900रुपये है ।