logo

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली के बाद मिला तोहफा, महंगाई भत्ता 20 प्रतिशत बढ़ा

 
मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली के बाद मिला तोहफा, महंगाई भत्ता 20 प्रतिशत बढ़ा

MP DA hike news : मध्यप्रदेश राज्य के कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली के बाद महंगाई भत्ता यानी DA वृद्धि कर बड़ा तोहफा दिया है। यह लाभ चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के तहत वेतन व पेंशन लेने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा। जो कर्मचारी अभी चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन ले रहे हैं, उनके लिए महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं 5 वें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों को 5-5 प्रतिशत की बृद्धि का लाभ दिया जाएगा। 

इससे पहले सरकार ने 7 वें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पहले ही वृद्धि कर दी थी। यह फैसला कर सरकार के मध्यप्रदेश राज्य में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी राहत दी है। इन कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 अक्टूबर 2026 से दिया जाएगा। यानी अब नवंबर महीने के वेतन के साथ इसका लाभ मिल जाएगी। 
वहीं इन कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक का एरियर 3 किस्तों में मिलेगा। हालांकि यह भी साफ किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी इस अवधि के दौरान सेवानिवृत होता है या, निधन हो गया है, तो परिवार को एरियर की राशि मिलेगी। यह राशि एकमुस्त दी जाएगी।
अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता
सरकार के इस फैसले के अनुसार जो कर्मचारी छठे वेतनमान के तहत वेतन ले रहे हैं, उनको अब 257% से बढ़कर 262% डीए दिया जाएगा। वहीं 5 वें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 323% से बढ़कर 328% कर दिया गया है।
चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन ले रहे कर्मचारियों के DA में 1465% से बढ़ा कर 1485% की वृद्धि हो गई है। 

पेंशनर्स को भी राहत
इसके साथ ही सरकार ने उन पेंशन भोगियों को भी लाभ दिया है, जो नगरीय निकायों में सेवारत रहे हैं। इसके लिए छठे वेतनमान वालों को 5 प्रतिशत, 7 वें वेतनमान वालों की 2 प्रतिशत महंगाई राहत दी जाएगी। इनको 1 जुलाई 2026 से इसका लाभ मिलेगा।