logo

Free Electricity Registration :अब मुफ्त बिजली पाने के लिए जरूरी हुआ रजिस्ट्रेशन, सरकार दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च करेगी पोर्टल

सरकार जल्द यह पोर्टल शुरू करेगी। इससे घरेलू बिजली उपभोक्ता सब्सिडी चुन सकते हैं। इसके लिए समर्पित पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
 
मुफ्त बिजली पाने के लिए जरूरी हुआ रजिस्ट्रेशन

Free Electricity Registration : दिल्ली जैसे शहर में रहने वालों के लिए बिजली बिल बड़ी आफत होता है। वहीं अब दिल्ली सरकार ने लोगों को फ्री बिजली देने का फैसला लिया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार द्वारा दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में पोर्टल शुरू किया जा रहा है।

 

सरकारी अधिकारियों के अनुसार सरकार जल्द यह पोर्टल शुरू करेगी। इससे घरेलू बिजली उपभोक्ता सब्सिडी चुन सकते हैं। इसके लिए समर्पित पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। यहां पर उपभोक्ताओं तय दस्तावेजों की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा एक महीने का समय दिया जाएगा।
 

हर साल करना होगा आवेदन

सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को हर साल आवेदन करना पड़ेगा।  जो उपभोक्ता इसके लिए आवेदन नहीं करेंगे, वे इस योजना से बाहर हो जाएंगे। इसके तहत बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं के बिजली उपभोक्ता नंबर और आधार का इस्तेमाल करके उनका सत्यापन कर फ्री बिजली का लाभ देंगी। 

2022 में शुरू की गई योजना

हालांकि यह योजना 4 साल पहले यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के समय शुरू की गई थी। तब 2022 में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी योजना बाई थी। इसका लाभ लेने के लिए आवेदन जरूरी था। वहीं अब 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा। हालांकि 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को भी 50 प्रतिशत राहत दी जाती है। 

बढ़ रही है फ्री बिजली उपभोक्ताओं की संख्या

इस योजना में लगातार दिल्ली के लोग शामिल हो रहे हैं। क्योंकि राज्य में बिजली सब्सिडी के बिल दोगुने से भी पार चले गए हैं। इस साल फरवरी महीने तक सरकार द्वारा बिजली सब्सिडी के लिए दि जाने वाली राशि 4037.63 करोड़ रुपये रही।