logo

EPFO के बदले नियम 90% तक पैसा निकालने की आजादी

 
EPFO के बदले नियम 90% तक पैसा निकालने की आजादी

EPFO NEWS : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO द्वारा अपने सदस्यों के लिए बड़ा फैसला किया गया है। इसके तहत कर्मचारियों की आंशिक निकासी को बढ़ा दिया गया है। नई व्यवस्थाओं के तहजत सदस्य 55 साल की उम्र से पहले अपनी योग्य PF राशि में से 90 प्रतिशत की निकासी कर सकेंगे। इससे लाखों लोगों को सीधा लाभ होगा।

EPFO के नए नियमों के अनुसार जो सदस्य 55 साल से कम उम्र के हैं, वे भी PF राशि में से अब 75 की बजाय 90 प्रतिशत तक पैसे को निकाल सकेंगे। इसके अलावा बड़ी सुविधा देते हुए यह भी नियम बनाया है कि बेरोजगारी की स्थिति में भी अब PF से पैसा निकालने के लिए इंतजार कम करना होगा। 

साथ ही EPFO ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान यानी SWP भी शुरू किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसका लाभ यह होगा कि जैसे ही कर्मचारी सेवानिवृत होता है, वह PF खाते से पूरी रकम एक साथ निकाल की बजाय किस्तों में निकाल पाएंगे।

सभी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सुविधा
बेशक EPFO ने पीएफ में जमा पैसे में से 90 प्रतिशत निकासी को तय कर दिया है, लेकिन यह सुविधा हर कर्मचारी के लिए नहीं होगी। इसके तहत विशेष परिस्थितियों में 90 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि रिटायरमेंट के लिए कर्मचारी का खाता पूरी तरह खाली नहीं हो, ऐसे में कुछ राशि पीएफ खाने में रखने की व्यवस्था की गई है।

बेरोजगारी की स्थिति में मिलेगा लाभ
हालांकि यह भी तय कर दिया है कि कर्मचारी द्वारा अपने पीएफ में जमा की गई राशि उसकी बेराेजगारी की स्थिति में काम आ सके। क्योंकि पहले व्यवस्था थी कि कर्मचारी अपनी 12 महीने की सदस्यता अवधि पूरी होने पर ही यह राशि निकाल सकता था। अब महज दो महीने की अवधि के बाद ही राशि निकाली जा सकती है। 

PF की राशि निकालने के लिए यह काम जरूरी
यह भी ध्यान रहे कि जो राशि आपके पीएफ खाते में है, उसको कुछ चुनिंदा कार्यों के लिए ही निकाला जा सकता है। इसके लिए जैसे इलाज एक कार्य हो सकता है। स्वयं  या परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए राशि निकाली जा सकती है। इसके अलावा स्वयं या परिवार के किसी सदस्य की पढ़ाई के लिए भी राशि निकालने का प्रावधान है। इसी प्रकार स्वयं या परिवार के सदस्य की शादी पर होने वाले खर्च में भी यह राशि प्रयोग की जा सकती है। वहीं कोई सदस्य घर खरीदता है तो उसको भी राशि का लाभ मिल जाएगा।