दीवाली से पहले कर्मचारियों की लगी लॉटरी! डीए में 5 प्रतिशत तक होगा इजाफा
DA Hike Update : दीवाली से पहले करमकहरियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की त्योहारी सीजन नजदीक आते ही कर्मचारी व पेंशनभोगियों डीए बढ़ोतरी की उमीद जग जाती है। ऐसे में अब राज्य के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारी बेसब्री से इन्तजार करते है।
बता दे की कई राज्यों में पहले ही DA बढ़ोतरी का एलान हो चूका है। वहीँ कई राज्यों को अब भी इंतजार है। इसी बीच में हिमाचल सरकार द्वारा कर्मचारियों की डीए को बढ़ाने की तैयारी हो चुकी है।
हिमाचल के प्रधान सचिव देवेश कुमार की वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले सप्ताह डीए भुगतान के बारे में चर्चा की जा चुकी है। जहां पर डीए का फाइनल निर्धारण के लिए फाइल को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेजा जा चुका है। इसी सप्ताह में मुख्यमंत्री डीए (DA) को लेकर बड़ा फैसला ले सकते है।
3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है DA
सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय के बाद कर्मचारियों के डीए को 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री द्वारा अंतिम फैसला लेना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के 5 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं।
सरकार पर कितना बढ़ेगा अतरिक्त भार
सरकार कर्मचारियों को 3 फीसद डीए देती है, तो राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 210 से 220 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अगर 5 फीसद डीए की घोषणा की जाती है, तो यह वित्तीय भार बढ़कर करीब 350 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष हो जाएगा। ऐसे में हिमाचल को साढ़े तीन लाख कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
वर्ष 2025 में दिवाली पर 3 फीसदी और अन्य समायोजनों के साथ यह वर्तमान में 45 फीसदी पर पहुंच चुका है। इस प्रकार वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में अब तक कुल 14 फीसदी डीए जारी कर चुकी है।
