logo

सुबह पेट साफ़ होने में आती है दिक्कत? रोटी के आटे में मिलाएं इसबगोल का छिलका, मिलेगा लाजवाब फायदा 

HEALTH TIPS: खानपान के कारण लोगों को सुबह पेट साफ करने के लिए कई प्रकार के चूर्ण या अन्य दवाईयों का सेवन करना पड़ता है। हालांकि इसका असर शरीर पर नकारात्मक भी पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताते हैं, जो आपको इस परेशानी से निजात दिला दे
 
Tips To Clean Stomach Naturally,Mix Isabgol Before Kneading Dough,Kabj Mein Kaun Si Roti Khaye,Constipation home remedies,​How to clean stomach naturally,​Benefits of adding Isabgol to wheat flour,​Morning stomach cleaning tips,​Gut health improvement tips,Dr Nitin Kumar Bansal tips,genhu ke atte ke fayde,isabgol ke fayde

HEALTH TIPS : आज के दौर में पेट संबंधित समस्याएं काफी आम हो चली हैं। विशेषकर बदलते खानपान के कारण लोगों को सुबह पेट साफ करने के लिए कई प्रकार के चूर्ण या अन्य दवाईयों का सेवन करना पड़ता है। हालांकि इसका असर शरीर पर नकारात्मक भी पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताते हैं, जो आपको इस परेशानी से निजात दिला देगा।

सबसे बड़ी बात है कि यह नुस्खा पूरी तरह से देसी है और इसमें किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग नहीं होता। इसलिए यह प्राकृतिक तौर पर पेट साफ करने में काम आता है। वहीं इसको बनाने के लिए भी अलग से कोई रेमेडी नहीं बनानी होती। सिर्फ अपने रोटी के आटे में थोड़ा सा बदलाव करना होता है। यही आपके लिए प्राकृतिक रूप से पेट साफ करने वाले टॉनिक का काम करेगा।

मल को नरम बनाता है इसबगोल

क्योंकि इसबगोल की प्राकृति अधिक पानी को सोखने वाली होती है। इससे आपके शरीर में कई प्रकार के बदलाव आएंगे। जब यह शरीर के अंदर जाएगा तो शरीर से पानी को सोखेगा। इससे आपको पानी की अधिक जरूरत पड़ेगी और यह प्राकृतिक रूप से स्पंज बन जाएगा। इसके अलावा गेहूं के आटे में यह फाइबर को भी बढ़ा देगा। जो पेट साफ करने में सहायक होगा। यह आंतों की सफाई आसानी से कर देगा।


होती हैं कई प्रकार की दिक्कत

दरअसल पेट साफ नहीं होने शरीर पर कई प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं। पेट साफ नहीं होने के कारण पूरा दिन तो पूरा दिन असहज रहता है। पेट में भारीपन के साथ गैस और एसिडिटी जहां दिल पर असर डालते हैं, वहीं इससे चिड़चिड़ापन भी रहता है। इसके कारण दैनिक कार्य भी सही प्रकार से नहीं हो पाते। इसके अलावा यह स्थिति शरीर में अन्य कई बीमारियों का कारण भी बनती है। 


रोटी के आटे में मिलाएं इसबगोल का छिलका

इसबगोल का छिलका हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी लाभदायक है। इसलिए इसबगोल के छिलके से इस समस्या से पार पाया जा सकता है। बस सुबह जब रोटी बनती है तो इसमें यह छिलका मिला लिया जाए। 
इसके बाद आटे को गूंथ लें। इसके लिए एक व्यक्ति की रोटी यानी 3 से 4 रोटियों के अनुपात में 1 चम्मच इसबगोल छिलका काफी रहता है। 

यह रखें सावधानी 

हालांकि इसमें एक सावधानी रखनी भी जरूरी है। क्योंकि इसबगोल का छिलका अधिक पानी को सोखता है। इसलिए आटा लगाते समय इसका ध्यान रखें। ऐसा नहीं हो कि जब आप इस गुंथे हुए आटे से रोटी बनाने लगें तो यह बहुत अधिक सख्त हो जाए।