logo

Diwali Special Train : हरियाणा समेत कई राज्यों के यात्रियों को दीवाली का तोहफा! कल से चंडीगढ़-पटना के बिच चलेगी विशेष ट्रेन

चंडीगढ़ और पटना जंक्शन के बीच एक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन एसी कोचों से सुसज्जित होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिलेगी।
 
कई राज्यों के यात्रियों को दीवाली का तोहफा!

DiwalI Special Train: हरियाणा पंजाब बिहार के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ  रही है । बता दे की त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के दबाव के चलते रेलवे विभाग ने एक बड़ा फेंसला लिया है . दिवाली के मोके पर जिसका लाभ आमजन को मिलने वाला है .


आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की चंडीगढ़ और पटना जंक्शन के बीच एक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन एसी कोचों से सुसज्जित होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिलेगी।

यह रहेगा पूरा शेडूअल 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ से 7 और 10 नवंबर को रात 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। 


यह अगले दिन रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04515 पटना से 8 और 11 नवंबर को रात 11:15 बजे रवाना होगी।


यह अगले दिन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस एप का उपयोग करें।

 यात्री 139 डायल करके किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि उन्हें परेशानी न हो।