DIWALI DA HIKE: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी, दिवाली पर सरकार ने भरी खुशियों से झोली
PUNJAB DIWALI DA Hike : दिवाली के मोके पर केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार ने कर्मचारियों की झोली खुशियों से भर दी है । बता दे की अलग-अलग राज्यों की सरकार द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया जा रहा है। जहां पर हरियाणा सरकार ने तीन, यूपी सरकार ने पांच प्रतिशत कर्मचारियों के डीए को बढ़ा चुकी है, लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने छोटी दिवाली पर प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है .
40 प्रतिशत बढ़ा DA
अधिक जानकारी के लिए बता दे की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों का डीए को 40 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। डीए में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएम भगवंत मान ने पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है।
अब 221 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों का डीए 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है। सरकार की इस घोषणा से पंजाब के 6507 कंप्यूटर टीचरों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब सरकार ने जहां 6507 कंप्यूटर टीचर के अलावा प्रदेश के समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) के तहत काम करने वाले 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी 40 प्रतिशत डीए का लाभ दिया गया है। सरकार ने इन कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ देने का निर्णय किया है।
