Delhi-Udaipur train : दिल्ली और उदयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, नारनौल-अटेली होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन में महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने उदयपुर सिटी और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस रेलसेवा का लाभ नारनौल और अटेली दोनों शहरों के यात्रियों को मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार रात 9:15 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होगी।
ट्रेन अगले दिन सुबह 7:40 बजे नारनौल और 7:58 बजे अटेली पहुंचेगी। सुबह 11:15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार दोपहर 1:45 बजे दिल्ली सराय से रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 3:50 बजे नारनौल और 3:37 बजे अटेली पहुंचेगी।
दोनों स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह चार बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में छह-छह ट्रिप संचालित किए जाएंगे। ट्रेन का ठहराव नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट सहित विभिन्न स्टेशनों पर भी होगा।
