logo

यूपी में 7 प्रतिशत बढ़ा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

 
यूपी में 7 प्रतिशत बढ़ा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

UP DA Hike:यूपी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे हजारों ऐसे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो छठे वेतनमान के तहत वेतन पाते हैं। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत बढ़ा कर 269 प्रतिशत कर दिया गया है। 

इन कर्मचारियों को पहले 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता था। इसको अब 269 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही इसका लाभ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। यानी अब कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी एक साथ मिलेगा। इसको लेकर वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। इसके तहत कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नवंबर महीने के वेतन के साथ नकद रूप में मिलेगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सरकार द्वारा बढ़ाए गए महंगाई भत्ते से उत्तर प्रदेश सरकार के उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनको 1 जनवरी 2016 से लागू नया वेतन मैट्रिक्स नहीं मिल रहा है। यह कम्रचारी अभी भी छठे वेतनमान के अनुसार ही सेलरी पा रहे हैं। इसके तहत सहायता प्राप्त शिक्षण और तकनीकी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी भी आते हैं। वहीं नगर निकायों के नियमित, पूर्णकालिक और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी लाभ दिया जाएगा।

एरियर का भुगतान जीपीएफ खाते में 
साथ ही सरकार ने इन कर्मचारियों की बचत को सुनिश्चित करते हुए साफ कर दिया है कि जुलाई से अक्टूबर महीने तक यानी 4 महीने का एरियर जीपीएफ खाते में जमा करवाया जाएगा। इस राशि पर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। हालांकि जिन कर्मचारियों का जीपीएफ खाता नहीं है, उनके लिए व्यवस्था की गई है कि वे पीपीएफ, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र में इस राशि को ले सकते हैं। 
एनपीएस कर्मचारियों को 10 प्रतिशत एरियर
वहीं सरकार ने तय किया है कि जो कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जुड़े हुए हैं, उनको एरियर का 10 प्रतिशत हिस्सा उनके टियर-1 खाते में जाएगा। वहीं राज्य सरकार या संबंधित नियोक्ता की ओर से शेष राशि के 14 प्रतिशत के बराबर अंशदान भी मिलेगा। शेष 90 प्रतिशत रकम पीपीएफ या एनएससी के रूप में दी लेने के हकदार होंगे।