DA hike : महंगाई भत्ते का इंतजार खत्म होगा! 21 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद
त्योहारी सीजन में महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। इस सप्ताह कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा संभव है। केंद्रीय कैबिनेट की 14 अक्टूबर को हुई बैठक में कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन इसमें सभी कर्मचारियों की बजाए केवल रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में तोहफा मिला था,
लेकिन अब सरकार दशहरा के तुरंत बाद ही डीए की बढ़ोतरी का तोहफा देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक 21 अक्टूबर को दोबारा होगी। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी की घोषणा संभव है। ऐसे में कर्मचारियों को अगले चार दिनों में डीए बढ़ोतरी के तौर पर खुशखबरी मिल सकती है।
तीन से चार प्रतिशत की हो सकती है बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में इसे 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया था, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी है। अब जुलाई 2026 से कर्मचारियों का डीए बकाया है। कर्मचारियों का डीए बढ़ाने में औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी (AICPI-IW) के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जुलाई में जारी हुए सूचकांक के हिसाब से कर्मचारियों की डीए में तीन से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में कर्मचारियों का डीए 63 से 64 प्रतिशत हो सकता है।
DA का एरियर कब मिलेगा
महंगाई भत्ते की जुलाई 2026 वाली किस्त अभी घोषित नहीं हुई है। आम तौर पर DA की नई दर साल में दो बार, जनवरी और जुलाई से प्रभावी की जाती है, जबकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में हो सकती है। सरकार जुलाई 2026 से प्रभावी नई दर को मंजूरी देती है, तो पात्र कर्मचारियों को जुलाई से लागू होने वाले अंतर का एरियर मिल सकता है। हालांकि, भुगतान कब होगा और एरियर किस तरह जारी किया जाएगा, यह संबंधित सरकारी आदेश पर निर्भर करेगा।
