DA HIKE Diwali : दिवाली पर इन राज्यों के कर्मचारियों के DA में हुई बंपर बढ़ोतरी,केंद्रीय कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा लाभ
DA Hike Update : दिवाली से पहले त्योहारी सीजन में कई राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA यानी महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी है।
वहीं केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अभी भी DA वृद्धि का इंतजार है। इनके लिए भी जल्दी ही खुशखबरी आने वाली है। क्योंकि 28 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होनी है। इस बैठक में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा हो सकती है।
क्योंकि अलग-अलग राज्यों की बात की जाए तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, केरल में कर्मचारियों के लिए भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि की गई है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को भी जल्द ही DA में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। 28 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी की उम्मीद है।
महंगाई से मिलेगी राहत
दरअसल डीए और डीआर कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत के लिए की जाने वाली व्यवस्था होती है। जो कर्मचारी सेवा में रहते हैं, उनको महंगाई भत्ता यानी DA का लाभ मिलता, वहीं पेंशनर्स को महंगाई राहत यानी DR मिलता है।
सामान्यतौर पर एक साल में 2 बार इनकी दरों को संशोधित किया जाता है। इसका आधार महंगाई के आंकड़े होते हैं। आमतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जो वृद्धि जनवरी और जुलाई से लागू होती है उसकी घोषणा मार्च और अक्टूबर में की जाती है। वहीं इस साल जुलाई वाले DA बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। इसका लाभ केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और और 65 लाख पेंशनर्स को मिलना है।
राज्य सरकार ने दिया है लाभ
अभी तक कई राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों को लाभ दे चुकी हैं या घोषणा की गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश सरकार ने DA में 5 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब यह 50% हो गया है।
वहीं पंजाब सरकार ने महंगाई भत्ते का लाभ 8% बढ़ा दिया है। पहले यह 42% था, जो अब 50% हो गा है। इसी प्रकार केरल राज्य में DA और DR में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं तेलंगाना में अक्टूबर के वेतन के साथ यह लाभ जारी कर दिया जाएगा। सिक्किम में 7वें और 6वें वेतन आयोग के तहत DA बढ़ोतरी हुई है। इसमें 2 प्रतिशत का लाभ कर्मचारियों को दिया गया है।
