DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, DA पर बड़ा अपडेट
DA Hike 2026 : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते पर आज बड़ा अपडेट आने वाला है। जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई DA और DR को लेकर आज कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग सकती है।
अगर कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिली तो सीधे 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा और कर्मचारियों के लिए दीवाली से पहले ही बड़ी सौगात मिल जाएगी। कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशनर्स की मासिक मानदेय राशि में बढ़ौतरी हो जाएगी।
3 प्रतिशत बढ़ा तो 63 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा DA
सेंटर गवर्नमेंट के कर्मचारियों को फिलहाल उनके मूल वेतन को आधार मानकर 60 प्रतिशत DA यानि महंगाई भत्ता मिलता है। रिटायर्ड कर्मचारियों यानि पेंशनर्स को डीआर दिया जाता है। अगर 3 प्रतिशत का इजाजा हुआ तो महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि इस पर फाइनल निर्णय होना बाकी है।
साल में दो बार होता है बदलाव
यूं तो केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते की दरों को बदलती है, लेकिन इस बार जुलाई में होने वाला बदलाव अभी तक लंबित है इसलिए कर्मचारियों में बेचैनी सी बढ़ गई है। इससे पहले 14 अक्तूबर की बैठक पर कर्मचारियों की निगाहें जमीं थी लेकिन उस बैठक में डीए बढ़ौतरी पर कोई फैसला नहीं हो पाया था। अब आज होने वाली बैठक पर सभी सेंटर कर्मचारी टकटकी लगाए बैठे हैं।
1300 से 1500 रुपए तक हो सकता है सैलरी में इजाफा
अगर आज 3 प्रतिशत तक डीए में बढ़ौतरी हो जाती है तो फिर सेंटर के कर्मचारियों को हर महीने की सैलरी में 1300 से 1500 रुपए तक का इजाफा हो जाएगा। उदाहरण के लिए अगर एक कर्मचारी की मूल सैलरी 45 हजार रुपए है तो उसे 60 प्रतिशत डीए के हिसाब से 26 हजार 950 के आसपास महंगाई भत्ता मिल रहा है।
डीए बढ़ौतरी के बाद उसे 28 हजार 300 रुपए के आसपास मिलेंगे। हालांकि यह केवल महंगाई भत्ते की गणना है। इसमें दूसरे अलाउंस शामिल नहीं हैं।
डीए बढ़ा तो एक साथ पांच माह का एरियर मिलेगा
अगर कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने की घोषणा हो गई तो कर्मचारियों को पांच महीने का बकाया एरियर मिलेगा, क्योंकि जुलाई 2026 से ही डीए की नई दरे प्रभावी मानी जाएंगी। हालांकि यह किस तरह से होगा, इसका फाइनल निर्णय आधिकारिक आदेश आने के बाद ही पता चल पाएगा।
