logo

CNAP Service : एयरटेल, जियो, बीएसएनएल, वोडाफोन यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से बदल जाएगा कालिंग सिस्टम

 
CNAP Service  एयरटेल, जियो, बीएसएनएल, वोडाफोन यूजर्स के लिए जरूरी खबर

केंद्र सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए नया फोन की दुनिया में बड़ा बदलाव कर रही है। अब कोई अज्ञात व्यक्ति आपको काल करके परेशान नहीं कर पाएगा, क्योंकि एक नवंबर से भारत सरकार द्वारा कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन को अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग की तरफ से देश में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन कंपनी एयरटेल, जियो, बीएसएनएल, वोडाफोन आइडिया को सर्विस को शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है।

कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनके सामने से काल करने वाले की असली पहचान सामने जा सकेगी। इसके बाद उपभोक्ता को ही तय करना है कि वह सामने वाले का फोन उठाए या नहीं। कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन लागू होने के बाद फोन पर आने वाले इनकमिंग कॉल में वो नाम दिखाई देगा, जिसे सिम लेते समय केवाईसी के तौर पर दिया गया है। यानी जिस आइडी पर व्यक्ति ने सिम लिया हुआ है। 


कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन यानी सीएनएपी क्या है 

दूरसंचार विभाग द्वारा लागू की गई कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (Calling Name Presentation) फिलहाल  टेस्टिंग पर चली हुई है। फिलहाल मोबाइल कंपनियों की तरफ से जियो की तरफ से केरल, बिहार, राजस्थान, पंजाब, असम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ऑडिशा, यूपी ईस्ट और वेस्ट, हिमाचल प्रदेश में इसको शुरू किया हुआ है।

इसी तरह एयरटेल की बात की जाए तो उन्होंने गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल में इस सेवा को शुरू किया हुआ है। जबकि वीआई ने महाराष्ट्र और तमिलनाडू में इस सेवा को टेस्टिंग पर शुरू किया हुआ है। इन राज्यों में काल करने वाले व्यक्ति का असली नाम दिखाई दे रहा है। यह वह नाम दिखाता है, जो सिम खरीदते समय आईडी पर दर्ज था। 

अब नहीं पड़ेगी किसी भी ऐप की जरूरत 

सामने काल करने वाले का पता लगाने के लिए मोबाइल यूजर्स फिलहाल Truecaller व अन्य ऐप का प्रयोग कर रहे है। जहां इन ऐप के माध्यम से डाटा चोरी की संभावना ज्याद रहती है, लेकिन दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू की गई इस सर्विस से इन ऐप की मोबाइल से डिलीट होने का समय आ गया है। इस दौरान लोगों का थर्ड पार्टी ऐप से डाटा चोरी होने का भी खतरा नहीं रहेगा।