logo

उत्तर प्रदेश में यहां बनेगा 145 करोड़ से बाईपास

 
उत्तर प्रदेश में यहां बनेगा 145 करोड़ से बाईपास

उत्तर प्रदेश के हाथरस में यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए नया बाईपास बनाने की परिोजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत नगला भुस-मीतई तिराहे से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी तक नया बाईपास बनाया जाना है। यह बाईपास क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

7 मीटर चौड़ा बनने वाला यह बाईपास इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब इस परियोजना के सिरे चढ़ने का समय आ गया है। इसके तहत 8.200 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इस पर 4 हजार 513.51 लाख रुपये खर्च होंगे।

पूरे क्षेत्र को मिलेगी शानदार सुविधा

दरअसल इस क्षेत्र में बाईपास की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस परियोजना के लिए अब सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसको स्वीकृति का इंतजार है। जैसे ही स्वीकृति मिल जाती है, यहां पर बाईपास के निर्माण का काम शुरू करवाया जाएगा। इस परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन गंभीरता से प्रयास कर रहा है।

इन क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा

यह बाईपास बनने से हाथरस जिला के पापरी, कटैलिया, पैकवाड़ा, कुम्हरई, गढ़ी जैनी, टिपरस, गढ़ी गिरधरा, बौजिया, सोखना, रूहेरी, मीतई, कलवारी, तरफरा, ढकपुरा, दादनपुर जैसे बड़े क्षेत्र को बेहतर रोड नेटवर्क की सुविधा मिल जाएगी। क्योंकि यह बाईपास एनएच-530बी के साथ-साथ एनएच-509 के अलावा कई छोटे मार्गों को भी जोड़ेगा। 

इसके लिए अब राशि की स्वीकृति हो चुकी है और ड्राइंग तैयार कर सरकार को भेजी गई है। उम्मीद है कि अगले महीने में इस परियोजना पर सरकारी मुहर लग जाएगी। इसके बाद अगले साल के पहले महीने में इसकी अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।