logo

अब दिल्ली से गुवाहाटी महज 8 घंटे में, गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना साकार

 
अब दिल्ली से गुवाहाटी महज 8 घंटे में, गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना साकार

Delhi-Guwahati Bullet Train : सोचिए दिल्ली से ट्रेन में बैठ कर सिलीगुड़ी तक का सफर करना हो तो यह कितना परेशानी भरा होता है। क्योंकि इसमें करीब 20 घंटे लगते हैं। लेकिन अब यह दूरी महज 6 घंटे में पूर होने वाली है। हालांकि हवाई जहाज में भी यह दूरी तय करने में करीब 2.5 घंटे लगते हैं। क्योंकि अब दिल्ली-गुवाहाटी रूट पर बुलेट ट्रेन की परियोजना साकार होने वाली है। दिल्ली से गुवाहाटी का सफर इस ट्रेन से सिर्फ 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

यह बुलेट ट्रेन देश के पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंचना बहुत आसान कर देगी। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। दरअसल इस बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके तहत नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन करीब 1500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहीं दिल्ली से लखनऊ तक का सफर अब करीब 1 घंटा 21 मिनट में पूरा हो जाएगा।

बुलेट ट्रेन चलने पर दिल्ली से आगरा अब सिर्फ 1 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। क्योंकि दिल्ली से गुवाहाटी तक हाई-स्पीड यानी बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह ट्रेन लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी जैसे बड़े शहरों को जोड़ेगी। 

इस परियोजना के तहत दिल्ली को पूर्वोत्तर को जोड़ा जाएगा। साथ ही ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम होते हुए जाएगी। यह परियोजना शुरू होने पर देश के पूर्वोत्तर राज्य भी दिल्ली के आसपास के राज्यों की तरह ही नजदीक आ जाएंगे। इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।