logo

Bank Holiday Tomorrow: कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी
 

19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
 
Bank holiday Monday 19 October 2026, RBI bank holiday list Uttar Pradesh, Maha Navami Dussehra bank closed UP, Next week bank holidays October 2026, कल बैंक क्यों बंद हैं,

Bank Holiday Monday 19 October: अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की कल सोमवार, 19 अक्टूबर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले रहने वाले है।  त्योहारी सीजन के चलते बैंकों में लगातार छुट्टियां देखने को मिल रही है।  वहीँ आने वाले 11 दिनों के दौरान ज्यादातर दिन बैंक बंद रहने वाले है। 


19 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंक बंद 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की कल कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर को भी बैंकों में छुट्टी 

सोमवार के साथ साथ मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा / विजयादशमी का मुख्य त्योहार होने के कारण बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा। आज रविवार के चलते बेंक बंद थे तो वहीँ कल सोमवार और फिर मंगलवार के चलते 3 दिन का अवकाश रहने वाला है। 

अक्टूबर 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां:

• 2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती (पूरे देश में बैंक बंद)
• 10 अक्टूबर (शनिवार): दूसरा शनिवार / महालया अमावस्या (बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद)
• 17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी (अगरतला में बैंक बंद)
• 19 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा / दशहरा / महा नवमी (अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद)
• 20 अक्टूबर (मंगलवार): विजय दशमी / दशहरा (गंगटोक और इंफाल को छोड़कर अधिकांश प्रमुख शहरों में बैंक बंद)
• 21 अक्टूबर (बुधवार): विजय दशमी / दुर्गा पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)
• 22 और 23 अक्टूबर (गुरुवार-शुक्रवार): दुर्गा पूजा / दसैं (गंगटोक में बैंक बंद)
• 24 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)
• 26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा / एक्सेसन डे (अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद)
• 29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ (शिमला में बैंक बंद)
• 31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (अहमदाबाद में बैंक बंद