logo

Bank Holdiay : कल से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करें RBI द्वारा जारी नई हॉलिडे लिस्ट 

बैंकों द्वारा भी अपने ग्राहकों को सूचित किया जा रहा है। क्योंकि छुट्टियों के दिनों में यदि उपभोक्ता बैंक जाते हैं तो वहां कोई कार्य नहीं होना है। ऐसे में ग्राहकों के अकारण ही चक्कर कट सकते हैं।
 
कल से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday : लगातार छुट्टियों के कारण कल यानी 24 अक्टूबर से 3 दिन के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में यदि आपका कोई बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो आज ही निपटा लें। क्योंकि इसके बाद 3 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं।
 

अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में यह छुट्टियां त्योहारी सीजन के कारण उपभोक्ताओं की मर्ज बढ़ा सकती हैं। क्योंकि 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को रविवार होगा। वहीं 26 अक्टूबर को विशेष पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे। 
 


ऑल इंडिया बैंकर एसोसिएशन के सचिव नरेश कुमार के अनुसार इस दौरान बेशक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक डिजिटल तरीके से लेनदेन कर सकते हैं। क्योंकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI जैसी सेवाएं जारी रहेगी। हालांकि ATM सेवा भी सामान्य रहेगी। 

जिन एटीएम में कैश् डालने का कार्य अलग एजेंसी के पास है, वहां कोई दिक्कत नहीं आएगी।


हालांकि इस दौरान चेक क्लियरेंस, बैंक शाखा में नकद जमा के अलावा ड्राफ्ट बनवाने जैसे कार्य बाधित रहेंगे। ऐसे में इस प्रकार के कार्य आज ही निपटा लिए जाएं तो सही रहेगा। 

अकारण न कट जाएं चक्कर

दरअसल इसको लेकर बैंकों द्वारा भी अपने ग्राहकों को सूचित किया जा रहा है। क्योंकि छुट्टियों के दिनों में यदि उपभोक्ता बैंक जाते हैं तो वहां कोई कार्य नहीं होना है। ऐसे में ग्राहकों के अकारण ही चक्कर कट सकते हैं। इससे बचने के लिए पहले बैंकों की छुट्टियों के कैलेंडर पर जरूर नजर डाल लें।

देखें आरबीआई को छुट्टी कैलेंडर


दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा जारी किए गए बैंक हॉलिडे कैलेंडर के तहत  24 अक्टूबर 2026 को महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी है। क्योंकि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मचारियों की छुट्टियां रहती हैं। वहीं इस बार 25 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 

 

26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा  

वहीं 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे विशेष पर्व आ रहे हैं। इसके चलते हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और श्रीनगर में विशेष छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी लक्ष्मी पूजा, प्रवेश दिवस, महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में हो रही है। इसके अलावा हिमचल प्रदेश में 29 अक्टूबर करवा चौथ पर बैंकों की छुट्टी रहेगी और गुजरात में 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर अवकाश रहेगा।