AI वर्म बढ़ा रहा टेंशन, स्मार्ट टीवी और कैमरों पर खतरा
आज के दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI नए दौर की तकनीक बन चुकी है। हर क्षेत्र में और हर ओर इसका डंका बज रहा है। हालांकि समय-समय पर एआई के दुष्परिणामों पर भी चर्चा हो रही है। AI के बढ़ते प्रचलन के कारण अब AI वर्म लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
इसको लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। क्योंकि AI वर्म स्वयं से ही अपनी कॉपी तैयार कर सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार की इंसानी मदद की जरूरत नहीं है। इसको लेकर प्रमुख अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा और अनुसंधान कंपनी Anthropic ने भी चेतावनी जारी की है।
कंपनी का साफतौर पर कहना है कि जिस प्रकार से तकनीक आगे बढ़ रही है, इससे जल्द ही ऐसा समय भी आजाएगा कि छोटे AI मॉडल AI वर्म चलाने में सक्षम हो जाएं। इनको किसी भी प्रकार से इंसानी मदद की जरूरत नहीं होगी। यानी यह अपनी मर्जी से एक उपकरण से दूसरे तक फैलने में सक्षम होंगे। कंपनी द्वारा इसको लेकर स्मार्ट टीवी बॉक्स पर टेस्टिंग की गई है।
राहत भरी बात यह है कि फिलहाल तक ऐसे AI वर्म तैयार नहीं हो सके हैं, पूरी तरह से ऑटोनोमस यानी स्वतंत्र और खतरनाक हों। तकनीक बढ़ने के साथ ही AI वर्म से भी लोगों का परिचय हो रहा है। यह ऐसे वायरस या मालवेयर होंगे, जो जरूरत के अनुसार स्वयं ही अपना प्रारूप या कॉपी तैयार कर लेगा। इससे यह आसानी से टीवी, मोबाइल फोन या कंप्यूटर में फैल सकते हैं।
सबसे बड़ी और हैरान करने वाली बात यह है कि AI वर्म किसी खास उपकरण और वहां की परिस्थितियों के अनुसार स्वयं में बदलाव कर सकते हैं। यानी हर जगह इनका काम करने का तरीका अलग हो सकता है। यानी यह वर्म अपने आप ही हर उपकरण को नियंत्रित कर सकते हैं।
इसको लेकर की गई जांच के बाद बताया गया है कि टेस्टिंग करने वाली कंपनी ने स्मार्ट टीवी को जोड़कर इस पर 26 अरब पैरामीटर वाला AI मॉडल चलाया गया। अलग-अलग हिस्सों में बांट कर इसको कंप्यूटिंग प्रोसेस का हिस्सा रन किया गया। इससे साफ हुआ कि कई प्रकार के छोटे उपकरण मिलकर AI मॉडल चलाने में अपना सहयोग भी दे सकते हैं।
कितना है खतरा
शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी तक यह प्रमाण नहीं मिले हैं कि AI वर्म किसी भी उपकरण में अपने आप ही फैल रहा है। अभी तक हुई जांच में यह भी साफ हुआ कि यह वर्म स्वयं ही एक से दूसरे उपकरण में बड़े स्तर पर नहीं फैल पाया है। हालांकि भविष्य में ऐसा हो सकता है। इसको पूरी तरह से विकसित करने पर स्मार्ट टीवी, फ्रिज और कैमरे के साथ-साथ कंप्यूटर, मोबाइल फोन और टैब को भी खतरा हो सकता है।
