एनसीआर में बसेगा नया शहर, जेवर एयरपोर्ट से होगी सीधी कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश के नाएडा में बना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अपने साथ विकास की कई परियोजनाएं लेकर आ रहा है। क्योंकि अब इसके पास सरकार ने नया शहर बसाने की योजना बनाई है। यहां नया नोएडा बसाया जाएगा। इसके लिए जमीन की उपलब्धता के लिए तेजी कार्य चल रहा है। करीब 500 किसान इस परियोजना के लिए अपनी जमीन देने को तैयार भी हो गए हैं।
दरअसल यह योजना दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष क्षेत्र यानी डीएनजीआइआर के रूप में है। यहां पर नया नोएडा शहर बसाने की योजना है। इस शहर को नाएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 72 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनेगा, जो नए शहर से एयरपोर्ट को कनेक्टिविट देगा।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के तहत बुलंदशहर के पास रोटरी बनाई जाएगी। इससे इस नए शहर से एयरपोर्ट तक का रास्ता बहुत ही आसान हो जाएगा। इसको लेकर 23 नवंबर को प्रशासनिक स्तर पर बैठक भी निर्धारित की गइ है।
23 नवंबर को होने वाली बैठक में परियोजना के लिए जरूरी 2600 एकड़ जमीन के साथ लिंक एक्सप्रेसवे पर संभावित इंटरचेंज को लेकर योजना बनेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा। क्योंकि यहां परिवहन की सुविधा पहले से कहीं बेहतर होने जा रही हैं।
करीब 21 हजार हैक्टेयर में बसेगा नया नोएडा
सरकार द्वारा नया नोएडा बसाने के लिए मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है। यहां करीब 6 लाख लोगों को बसाने की योजना है। इसके तहत 209.11 वर्ग किलोमीटर यानी 20,911.29 हेक्टेयर क्षेत्र के हिसाब से रूपरेखा बनाई गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर जिलों से करीब 80 गांवों की जमीन लेने की योजना है।
पूरे शहर को चरणों किया जाएगा विकसित
इस पूरे शहर को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा व्यापक योजना तैयार की गई है। यहां जमीन उपलब्ध करवाने के लिए प्राधिकरण ने खास अभियान शुरू किया है। जिसमें गांवों में विशेष चौपाल लगाई जाएंगी। यहां पर लोगों को तैयार की जा रही परियोजना के बारे में बताते हुए जमीन की मांग की जाएगी।
क्योंकि इस परियोजना के तहत इस शहर को विकसित करने के लिए 4 चरण निर्धारित किए गए हैं। इसमें 2027 तक 3165 हेक्टेयर भूमि, दूसरे चरण में 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर, तीसरे चरण में 2032 से 2037 तक 5908 हेक्टेयर और चौथे चरण में 2037 से 2041 तक 8230 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जाना है।
