छोटे किसानों के लिए सरकार की बड़ी योजना, अब मिलेंगे 36000 रुपये
केंद्र से लेकर राज्य सरकारों द्वारा किसानों को जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही है। ऐसी ही एक योजना अब झारखंड सरकार द्वारा भी शुरू की जा रही है। इसके तहत किसानों को खेती को बेहतर तरीके से करने के लिए 36000 रुपये दिए जा रहे हैं।
दरअसल झारखंड सरकार द्वारा यह राशि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के माध्यम से दी जा रही है। इससे राज्य के छोटे और सीमांत किसान अब बैल खरीद सकेंगे। इससे किसान अपनी खेती कम लागत में कर सकेंगे। वहीं बैल कृषि कार्यों को आसानी से बेहतर कर पाएंगे।
इसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश भर से 832 किसानों का चयन किया है। इसे लिए राज्य सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही किसानों को बैल खरीदने पर महज 10 प्रतिशत राशि ही देनी होगी। इसके आधार पर ही किसान को एक जोड़ी बैल दिए जाएंगे। इसके बाद किसानों को बैल खरीद का लाभ यानी राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी।
इसके लिए झारखंड राज्य के पशुपालन विभाग की ओर से छोटे एवं सीमांत किसानों खास लाभ दिया जा रहा है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आदिम जनजाति के किसान भी योजना का हिस्सा बने हैं। इनको सरकार द्वारा करीब 2 से 3 वर्ष की उम्र के बैल दिए जाएंगे, जिससे वे आसानी से खेती कर सकेंगे।
इसी महीने खोला जाएगा टेंडर
सरकार की योजना के अनुसार टेंडर 27 नवंबर को खोला जाएगा। इसमें पशुपालन विभाग द्वारा एजेंसियों, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ आपूर्तिकर्ताओं और पशुपालन क्षेत्र में कार्यरत एफपीओ से प्रस्ताव मांगे हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, बैल किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए एजेंसी का चयर कर लिया जाएगा।