logo

75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर! अब शादी की तैयारीे

30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत को 75 वर्षीय रामसुगर से प्यार हो गया। अब करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों की रिंग सेरेमनी हो चुकी है
 
30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत को 75 वर्षीय रामसुगर से प्यार हो गया। अब करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों की रिंग सेरेमनी हो चुकी है

INSTAGRAM LOVE STORY: कहते हैं प्यार उम्र और हैसियत नहीं देखता। यही कहानी है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले इस प्रेमी जोड़े की। क्योंकि प्रेमी की उम्र 75 साल है और प्रेमिका महज 30 साल की। दोनों के प्यार का प्यार परवान चढ़ा और दोनों के घरवालों की सहमति से शादी की तैयारी हो रही है। हालांकि इनकी रिंग सेरेमनी हो चुकी है।


30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत को 75 वर्षीय रामसुगर से प्यार हो गया। अब करीब एक सप्ताह पहले ही दोनों की रिंग सेरेमनी हो चुकी है और शादी की तैयारी की जा रही है।


इस आयोजन को लेकर सगाई से लेकर हल्दी की रश्म तक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए यह सब किया जा रहा है।


 

दरअसल रानी राजपूत औरैया की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर ब्लागर हैं। रानी की मुलाकात औरैया की ही रने वाली एक यूट्यूबर राधा से कुछ समय पहले हुई थी।


इस पर रानी राजपूत अकसर राधा के घर आने लगी। यह सिलसिला करीब दो साल से चल रहा था। इसी दौरान राधा के पिता और रानी राजपूत के बीच प्यार की पींग चढ़ने गी। 


 

परिवार के लोगों ने बताया कि राधा के पिता रामसुगर विधुर हैं। उनकी पत्नी का करीब 7 साल पहले निधन हो गया था। इसी दौरान दोनाें के बीच प्यार का इजहार भी हो गया।

हालांकि घरवालों ने भी इनके प्यार पर कोई तकरार नहीं की और साथ देने का फैसला लिया। 

 

ऐसे हुई मुलाकात, फिर हुआ प्यार

रानी राजपूत और रामसुगर के बीच प्यार एक खास लम्हे के दौरान हुआ। जब रानी राजपूत रामसुगर की बेटी राधा के साथ रानी वीडियो बनाती थी तो इस दौरान वे दोनों नजदीक आए।


दोनाें की बातचीत हुई और शादी करने का फैसला ले लिया।  इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले ही औरैया में दोनों की सगई हुई।

इसके बाद रानी राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम भी बदल दिया है। अब नया नाम राधा की मम्मी हो गया है।