logo

फूड सेफ्टी विभाग की रेड, 288 लीटर देशी घी, 162 लीटर रिफाइंड सील, सैंपल लिए 

 
फूड सेफ्टी विभाग की रेड, 288 लीटर देशी घी, 162 लीटर रिफाइंड सील, सैंपल लिए 

Food Safety Raid : खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा में दो स्थानों पर छापेमारी कर 288 लीटर घी व 162 लीटर रिफाइंड को सील किया है। टीम ने दोनों स्थानों से घी व रिफाइंड आयल के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं। टीम को यहां पर घी संदिग्ध मिला, इसलिए इसके सैंपल लिए गए।

इसके अलावा जींद शहर से टीम ने खोया बर्फी, रसगुल्ला के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि पिल्लूखेड़ा में दो प्रतिष्ठानों में घी व रिफाइंड आयल तैयार किया जाता है। त्योहारी सीजन होने के कारण मिलावट की संभावना को देखते हुए टीम ने सोमवार सुबह पिल्लूखेड़ा में दबिश दी।

यहां श्री श्याम मिल्क फूड व तायल ट्रेडिंग कंपनी को खंगाला गया। यहां घी बनाने के लिए मशीन लगाई गई थी। इसके अलावा गोदाम में पंजाब देसी घी के नाम से रेपर बने पड़े थे। गोदाम में घी भरने के लिए प्लास्टिक की पांच-पांच किलो की बाल्टियां भी मिली। जांच के दौरान श्री श्याम मिल्क फूड में 126 लीटर देसी घी व 90 लीटर रिफाइंड पाया गया।

इस पर टीम ने सैंपल लेकर उसे सील कर दिया। इसके बाद टीम ने तायल ट्रेडिंग पर दस्तक दी। जहां पर 72 लीटर रिफाइंड व देसी घी संदिग्ध पाया गया। टीम ने दोनों स्थानों से 288 लीटर घी व 162 लीटर रिफाइंड आयल के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया। इसके बाद टीम ने दोपहर बाद जींद में मिठाई की दुकान से खोया बर्फी, रसगुल्ला के सैंपल भी भरे। आगामी कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगा।

जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ1 अमन प्रकाश ढाका ने कहा कि मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विभाग की टीम काम कर रही है। पिल्लूखेड़ा में दो गोदामों पर 288 लीटर देसी घी व 162 लीडर रिफाइंड आयल मिला है। इनके सैंपल लेकर इनको सील कर दिया है।

त्योहारी सीजन में किसी भी सूरत में खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं होने दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति मिलावट की शिकायत कर सकता है। विभाग की टीम तुरंत जांच करेगी। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।