हरियाणा में महिला क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई
SAAB RAM - HARYANA ACB ACTION: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है , बता दे की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), अंबाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए द्वितीय हरियाणा बटालियन, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), अंबाला छावनी में तैनात क्लर्क ऋचा कौशिक को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बता दे की सरकार रिश्वत के खिलाफ जीरो टॉलरेंस निति पर काम कर रही है। प्रदेश में अब एक के बाद एक बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। अब इसी कड़ी में आज के दिन की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। वहीँ हरियाणा में आज एक रजिस्ट्री क्लर्क को भी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की आरोपी पर सरकारी नीति के अनुसार विभागाध्यक्ष से नौकरी की सुरक्षा संबंधी पत्र मंजूर करवाने के एवज में शिकायतकर्ता से कुल 20,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
20,000 रुपये रिश्वत की मांग
शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ऋचा कौशिक, जो द्वितीय हरियाणा बटालियन एनसीसी, अंबाला छावनी में अनुबंध आधार पर पार्ट-2 पॉलिसी के तहत क्लर्क के पद पर कार्यरत है, द्वारा सरकारी नीति के अनुसार विभागाध्यक्ष से उसका नौकरी की सुरक्षा संबंधी पत्र मंजूर करवाने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।आरोपी ने रिश्वत की राशि चार किस्तों में, प्रत्येक किस्त 5,000 रुपये के हिसाब से लेने की बात कही थी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
ट्रैप कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी ऋचा कौशिक को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल फोन के कवर से रिश्वत की 5,000 रुपये की राशि बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 20, दिनांक 13 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है।
- भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए एसीबी से संपर्क करें
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
