वीटा का घी और पनीर हुआ महंगा, महीने में दूसरी बार बढ़ाए रेट, 730 का डिब्बा
Vita Ghee Paneer price hike : हरियाणा में वीटा के घी व पनीर के रेट बढ़ गए हैं। महीने में दूसरी बार घी के रेटों में इजाफा देखने को मिला है। हालांकि पहले दूध के भाव बढ़ गए थे, इसलिएए घी के रेटों में उछाल देखने को मिला है।
अब वीटा घी का रेट 10 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 730 रुपये हो गया है। इससे पहले आठ अक्टूबर को 30 रुपये रेट बढ़ाया गया था। वहीं पनीर की 200 ग्राम की पैकिंग के रेट भी पांच रुपये बढ़कर 90 हो गए हैं।
प्लांट अधिकारियों का कहना है, दूध महंगा होने की वजह से घी व पनीर के रेट बढ़ाए गए हैं। आगामी दिनों में घी के रेट और बढ़ सकते हैं। फिलहाल वीटा 10 फैट के प्रति लीटर के दूध के किसानों को 88 रुपये दे रहा है। सितंबर में 90 रुपये दिए जा रहे थे।
दूध महंगा होने से घी के रेट बढ़ाए
वीटा प्लांट सीईओ नरेंद्र धानिया ने बताया कि दूध के रेट बढ़े हैं। जिसके कारण घी के रेट में बढ़ोतरी हुई है। गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता। लागत बढ़ने के कारण ही घी के रेट बढ़ाए गए हैं। त्योहारी सीजन में वीटा घी की मांग भी ज्यादा है।
वीटा घी के नए रेट: अनुमानित रेट
15 लीटर टिन — ₹10,100
5 लीटर टिन — ₹3,500
2 लीटर टिन — ₹1,450
1 लीटर टिन — ₹730
1 लीटर PP — ₹730
