Uniform Allowance Hike : दीवाली पर हरियाणा के इन कर्मचारियों को मिला तोहफा, सरकार ने 50 प्रतिशत वर्दी भत्ते में किया इजाफा
Uniform Allowance Hike : लंबे समय से मांग कर रहे हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। इसे तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वार्षिक वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ाया गया है। जो पहले उन्हें 4 हजार मिलता था अब 6 रूपए मिलेंगें । इस हिसाब से वर्दी भत्ते में सीधे तोर पर 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है
हालिया वृद्धि में वर्दी भत्ता 4 से बढ़ाकर 6 हजार रुपये हो गया है। साथ ही बड़ी सौगात यह भी दी गई है यदि सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मृत्यु होती है तो परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी मिलेगी।
इसको लेकर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल विकास एवं पंचायत मंत्री के बीच ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर उन्होंने सहमति जताई।
इसके बारे में के पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि इस बैठक में सफाई कर्मचारियों और प्रदेश सरकार के बीच 17 मांगों पर सहमति बनी है। वहीं 12 मांगों के संबंध में आवश्यक पत्र भी जारी कर दिए गए। सरकार द्वारा लिए गए फैसले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों राहत देने वाले होंगे।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ हुई बैठक के बारे में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गांवों की स्वच्छ रखने में ग्रामीण सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों के परिश्रम और सेवाओं का सम्मान करती है।
इस दौरान यूनियन व सरकार के बीच में सहमति बनी कि कर्मचारियों के मानदेय का बकाया एरियर और अक्टूबर 2023 की हड़ताल अवधि का बकाया मानदेय जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं।
साथ ही फैसला हुआ कि यदि किसी सफाई कर्मचारी की ड्यूटी गांव से बाहर लगाई जाती है तो उसको प्रतिदिन 200 रुपये भत्ता भी दिया जाएगा।
वहीं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 6 हजार रुपये कर दिया गया है। यह पहले 4 हजार रुपये था। इसमें 2 हजार रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा वर्दी धुलाई भत्ता एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।
