logo

New universities : हरियाणा में खुलेगी दो नई यूनिवर्सिटी, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी 

 
New universities  हरियाणा में खुलेगी दो नई यूनिवर्सिटी, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी 

हरियाणा में दो नए यूनिवर्सिटी की मंजूरी मिली है। हरियाणा सरकार द्वारा दो नई यूनिवर्सिटी को मान्यता दे दी है। ऐसे में हरियाणा में यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ गई है। विधानसभा में पारित हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 को राज्यपाल असीम कुमार घोष ने मंजूरी दी है। ऐसे में इस विधेयक के माध्यम से हरियाणा को दो नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी मिल गई है। 

विधानसभा में पारित हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 के माध्यम से हरियाणा के रेवाड़ी की कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मान्यता दी गई है। इसी प्रकार गुरुग्राम की मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। 

दोनों ही यूनिवर्सिटी की मान्यता से संबंधित विधि एवं विधायी विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह ने संशोधित विधेयक की अधिसूचना जारी कर दी है। अब दो नई यूनिवर्सिटी को मान्यत मिलने के बाद हरियााण में प्राइवेट विश्वविद्यालयों की संख्या 27 से बढ़कर 29 हो गई है। हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2006 की अनुसूची में कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 28वें और मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को 29वें स्थान पर जोड़ा गया है।


व्यावसायिक पाठ्यक्रम पर रहेगा फोकस 

हरियाणा सरकार द्वारा जो दो विश्वविद्यालय को मान्यता दी है, उनका फोकस व्यावसायिक पाठ्यक्रम को बढ़ावा देना रहेगा। गुरुग्राम स्थित नए जमाने के बिजनेस और टेक्नोलाजी स्कूल मास्टर्स यूनियन के पास अभी तक आशय पत्र (एलओआइ) था। अब इसे निजी विश्वविद्यालय के रूप में वैधानिक मान्यता मिल गई है। दोनों विश्वविद्यालयों को मान्यता से विशेषकर दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में उच्च शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे। छात्रों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक व व्यावसायिक पाठ्यक्रम चुनने का मौका मिलेगा।

हरियाणा में 27 सरकारी यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी 

हरियाणा में काफी संख्या में सरकारी व निजी विश्वविद्यालय है। इसमें 12 राष्ट्रीय महत्व के संस्थान और 27 सरकारी यूनिवर्सिटी हैं, जिनमें 24 राज्य और तीन केंद्रीय यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इसी तरह 29 प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं, जिनमें से 12 गुरुग्राम जिले में, पांच सोनीपत में, तीन झज्जर में और दो फरीदाबाद में हैं। इसके अलावा पानीपत, रेवाड़ी और रोहतक में भी निजी विश्वविद्यालय चल रहे हैं।