हरियाणा के सिरसा में नशे के बलि चढ़े 25 वर्षीय दो युवक, इलाके में मचा हड़कंप
Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । पंजाब की नजदीकी सिमा से लगते इस जिले मैं अब नशा धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है । ताजा मामला जिले के कालांवाली गांव का है जहां नशे की लत ने दो और युवकों की जिंदगी छीन ली। गांव में 25 वर्षीय राकेश और सुखप्रीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों अपने-अपने घरों में मृत अवस्था में मिले। वहीँ पुलिस मोके पर पहुंचकर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है और शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
इंजेक्शन के माध्यम से नशे का सेवन
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की राकेश और सुखप्रीत दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे। बताया जा रहा है कि वे इंजेक्शन के माध्यम से नशे का सेवन करते थे और अक्सर साथ ही नशा करते थे। दोनों अविवाहित थे। राकेश की एक बहन विवाहित है, जबकि उसका एक भाई भी नशे की गिरफ्त में बताया जा रहा है। वहीं, सुखप्रीत के परिवार में दो भाई हैं। उसका छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।
इलाके में शोक और चिंता का माहौल है
अधिक जानकारी के लिए बता दे के गांव में एक ही दिन दो युवकों की मौत से शोक और चिंता का माहौल है। गौरतलब है कि कालांवाली क्षेत्र में इससे पहले भी नशे के कारण कई युवाओं की जान जा चुकी है। इसके बावजूद युवा पीढ़ी में नशे की लत का बढ़ता दायरा गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों मौतों के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
