logo

राजस्थान से चंडीगढ़ जाने वालों के लिए लोहारू-भिवानी होकर जाने वाली रोडवेज बस का टाइमटेबल 

 
 राजस्थान से चंडीगढ़ जाने वालों के लिए लोहारू-भिवानी होकर जाने वाली रोडवेज बस का टाइमटेबल 

Haryana roadways timetable : हरियाणा रोडवेज की ओर से राजस्थान के झुंझुनू से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा संचालित की जा रही है। भिवानी डिपो के लोहारू उपकेंद्र की यह बस झुंझुनू से चंडीगढ़ सेक्टर-17 तक यात्रियों को सीधा सफर करवाती है। इस रूट पर चलने वाली बस राजस्थान और हरियाणा के कई प्रमुख शहरों को जोड़ती है।

खास बात यह है कि झुंझुनू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को इस बस के जरिए बिना बस बदले अपना सफर पूरा करने की सुविधा मिलती है। बस का रूट झुंझुनू से शुरू होकर बगड़, चिड़ावा बाईपास, सूरजगढ़, लोहारू, कलानौर, गोहाना, पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट और जीरकपुर होते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-17 तक जाता है।

लोहारू से झुंझुनू के लिए बस सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है। वहीं झुंझुनू से चंडीगढ़ के लिए बस दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर चलती है। इसके बाद यह बस दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर लोहारू, शाम 3 बजकर 30 मिनट पर भिवानी और शाम 5 बजकर 20 मिनट पर रोहतक पहुंचती है।

वापसी में चंडीगढ़ सेक्टर-17 से बस सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। अंबाला कैंट में इसका समय सुबह 6 बजकर 20 मिनट, पिपली में 6 बजकर 50 मिनट, करनाल में 7 बजकर 30 मिनट और पानीपत में सुबह 8 बजकर 10 मिनट है। इसके बाद बस सुबह 9 बजे गोहाना और 10 बजे रोहतक पहुंचती है। भिवानी में इस बस के पहुंचने का समय सुबह 11 बजकर 39 मिनट निर्धारित है।

इस बस सेवा से झुंझुनू, सूरजगढ़, लोहारू, भिवानी और रोहतक सहित रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए सीधा रोडवेज कनेक्शन मिलता है। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और चंडीगढ़ में अपने जरूरी काम से जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस सेवा काफी उपयोगी है।