logo

हरियाणा में एक के बाद एक एक्टिव हो रहे है तीन नए पश्चिमी विक्षोभ, दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी झमाझम बारिश 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कोहरा छा सकता है।

 
हरियाणा में दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव नजर आने वाला है । जिसके चलते बारिश के आसार पैदा हो रहे है । बता दे की जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने वाली है ।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अँसुअर आने वाले दो दिन लगातार घना कोहरा देखने को मिल सकता है वहीँ  3-4 दिसंबर को उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से कम रहने पर सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

हरियाणा में तापमान 

शुक्रवार को गुरुग्राम की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं, शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कोहरा छा सकता है।

28 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। अंतिम दो दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा।

दिसंबर के पहले पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।

इसके चलते 3-4 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। तेज गति की हवा चलने वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिलेगा।