logo

हरियाणा में यहाँ बुजुर्गों और महिलाओं के लिए शुरू होंगे तीन नए OPD काउंटर, अस्पतालों में लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा 

OPD बनवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में तीन विशेष पंजीकरण काउंटर तैयार किए जा रहे हैं।
 
अस्पतालों में लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

Haryana News : हरियाणा के सोनीपत जिले के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को अब लंबी लाइनों से छुटकारा मिलने वाला है । मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की OPD बनवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में तीन विशेष पंजीकरण काउंटर तैयार किए जा रहे हैं।


अधिक जानकारी के लिए बता दे की लाइनों का दबाव कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ई-उपचार प्रणाली के तहत डिजिटल पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड स्कैनर के पोस्टर लगाए गए हैं। मरीज अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।Haryana News :

काउंटरों का मुख्य ढांचा बनकर तैयार हो गया है और अब पेंट, बिजली तथा काउंटर का बेस बनाने का कार्य चल रहा है। अगले 20 से 25 दिनों में निर्माण एजेंसी द्वारा भवन हैंडओवर किए जाने की उम्मीद है।

धक्का-मुक्की और लंबी प्रतीक्षा का इन्तजार खत्म 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1800 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सुबह ओपीडी खुलते ही पंजीकरण काउंटरों पर भारी भीड़ जुट जाती है। सामान्य लाइनों में धक्का-मुक्की और लंबी प्रतीक्षा के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों व महिलाओं को झेलनी पड़ती है।Haryana News :