logo

84 करोड़ रुपये से नया बनेगा यह अंडरपास, हरियाणा-यूपी वालों का सफर होगा आसान 

इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
 
84 करोड़ रुपये से नया बनेगा यह अंडरपास

FNG Road Noida : एनसीआर के महत्वपूर्ण रूट फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद यानी एफएनजी पर 84 करोड़ रुपये से बनने वाले अंडरपास की प्रक्रिया तेज हो गई है। इससे एनसीआर में वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। यह अंडरपास पर्थला के पास केबल सस्पेंशन ब्रिज के नीचे बनाया जाना है। 
 

इसकी प्रक्रिया अब तेज हो गई है। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा यहां अंडरपास के लिए डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है। 

 

यहां बनने वाला अंडरपास कई मायने में विशेष रहने वाला है। क्योंकि इसके बनने से पर्थला से गाजियाबाद, एनएच-9, मेरठ एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के तक पहुंच बहुत ही सुगम हो जाएगी।


इसके अलावा यहां से फरीदाबाद की ओर जुड़ाव के लिए बनने वाले मार्ग से भी इसको कनेक्टिविटी दी जा सकती है। इस मार्ग पर लगने वाले जाम से अंडरपास राहत दलवाएगा


 

हालांकि इस डिजाइन को अभी आईआईटी दिल्ली के इंजीनियर जाचेंगे। इसके बाद यदि कोई जरूरी सुझाव होगा तो उसको लागू करते हुए परियोजना पर काम आगे बढ़ाया जाएगा।


इसके बाद स्थानीय स्तर पर मिट्टी जांच जैसी जरूरी प्रक्रिया की जाएंगी।

 

6 लेन का होगा अंडरपास

यहां बनने वाला अंडरपास 6 लेन का बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यहां पर काम शुरू होने के बाद करीब डेढ़ साल में इस अंडरपास को तैयार कर लिया जाएगा।


करीब 710 मीटर लंबा बनने वाले इस अंडरपास पर दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन का चौड़ा और बेहतर रोड नेटवर्क मिलेगा।


इसके तहत 110 मीटर लंबा आरसीसी बनेगा। वहीं 20 मीटर का हिस्सा खुला रहेगा। इसके अलावा बॉक्स के दोनों ओर 280-280 मीटर लंबे पहुंच मार्ग तैयार किए जाएंगे।