logo

New Mini Bypass : हरियाणा में 26 करोड़ से चौड़ी होगी यह सड़क, 6 किमी लंबा बनेगा नया मिनी बाईपास

 
New Mini Bypass  हरियाणा में 26 करोड़ से चौड़ी होगी यह सड़क, 6 किमी लंबा बनेगा नया मिनी बाईपास

हरियाणा में सड़कों के विस्तार का फोकस किया जा रहा है, ताकि वाहनों की आवाजाही में दिक्कत नहीं आए। अब सरकार ने हिसार से गांव रायपुर तक सड़क के विस्तार की योजना बनाई है। इस मार्ग का विस्तार होने के बाद जहां ग्रामीणों की बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी, वहीं शहर के काफी हिस्से के तौर पर इसको मिनी बाईपास के तौर पर प्रयोग किया जा सकेगा। इस मार्ग पर कमर्शियल वाहनों का दबाव ज्यादा है, इसलिए छोटे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अब इस मार्ग को मिनी बाईपास के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।

लगभग छह किलोमीटर लंबे इस मार्ग के विस्तार के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 26 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। अब हिसार से रायपुर रोड 10 मीटर यानी लगभग 33 फीट चौड़ा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 26 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार करके प्रशासनिक मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा है। मंजूरी मिलते ही इस पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बीएंडआर के एसई अजीत सिंह ने बताया कि पीडब्लूडी मंत्री रणबीर गंगवा के दिशा-निर्देश पर रायपुर रोड को चौड़ा करने की प्लानिंग की है। यहां ट्रैफिक दबाव काफी अधिक है। इंजीनियर्स ने इसका रफ कास्ट एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। मंजूरी मिलते ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए सड़क की कुल लंबाई 6 किलोमीटर के हिस्से को 18 फीट से बढ़ाकर सीधे 33 फीट चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। 

मार्ग से बिजली की लाइनें होंगी शिफ्ट

सड़क चौड़ीकरण के इस मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा। सड़क के दायरे में आ रहे बिजली के खंभों और लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई रुकावट न आए। इसके साथ सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को आवागमन के लिए रास्ता मिल सके।