logo

धूप-बारिश की टेंशन होगी खत्म, हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर 232 मीटर लंबा होगा प्लेटफॉर्म शेड

 
धूप-बारिश की टेंशन होगी खत्म, हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर 232 मीटर लंबा होगा प्लेटफॉर्म शेड

Railway news : रेल मंत्रालय द्वारा लगातार रेलवे स्टेशन व जंक्शनों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया गया है। जिन स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लंबाई कम है, वहां लंबाई बढ़ाई जा रही है, कई जगह शेडों का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को असुविधा नहीं हो। 

इसी कड़ी में हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को जल्द धूप, गर्मी और बारिश से राहत मिलेगी। रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर शेड का 72 मीटर तक विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत सिरसा और हांसी दोनों दिशाओं में 36-36 मीटर अतिरिक्त शेड बनाया जाएगा।

विस्तार का काम पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शेड की कुल लंबाई 232 मीटर हो जाएगी। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। खासकर बारिश के दिनों में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को शेड से बाहर खड़े होकर भीगना नहीं पड़ेगा। 

बता दें कि अभी प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शेड की लंबाई कम होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के कई कोच शेड के बाहर खड़े होते हैं। ऐसे में इन कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश में यात्रियों को सामान लेकर भीगते हुए ट्रेन तक पहुंचना पड़ता है।

वहीं गर्मी में तेज धूप में ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में भी खुले हिस्से में खड़े यात्रियों को ठंड और हवा का सामना करना पड़ता है। ट्रेन के इंतजार से लेकर चढ़ने तक मिलेगी राहत शेड का विस्तार होने से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगह बढ़ेगी।

ट्रेन के आने पर यात्रियों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सामान लेकर यात्रा करने वालों के लिए भी ट्रेन में चढ़ना आसान होगा। यात्री सुविधाओं के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शेड का विस्तार महत्वपूर्ण है।