हरियाणा में इस शहर के आउटर रोड से जुड़ेंगे 2 स्टेट और 3 नेशनल हाईवे, प्रकिया हुई शुरू
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा पानीपत शहर को जाम मुक्त बनाने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से मिली जानकारी के अनुसार पानीपत शहर के आउटर पेरिफेरी रोड को दो स्टेट हाईवे और तीन नेशनल हाईवे (National Highway) से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संशोधन पानीपत शहर को जाम से राहत देने और शहर के चारों तरफ यातायात को सुचारु रूप से चलने के लिए किया गया है। आउटर पेरिफेरी रोड को दो स्टेट हाईवे और तीन नेशनल हाईवे से जोड़ने के बाद शहर पर ट्रैफिक लोड कम हो जाएगा।
पानीपत-जींद और पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे की होगी कनेक्टिविटी
सरकार द्वारा पानीपत शहर के पेरीफेरी आउटर को दो स्टेट हाईवे और तीन नेशनल हाईवे से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत पानीपत-जींद स्टेट हाईवे (Panipat-Jind State highway) और पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे को पेरीफेरी आउटर रोड से कनेक्ट किया जाएगा। पानीपत जींद स्टेट हाईवे को पेरीफेरी आउटर से कनेक्ट करने के बाद पानीपत से जींद का सफर करने वाले वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे कनेक्ट होने से रोहतक जाने वाले वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा। इस योजना शहर के अंदर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।
कनेक्टिविटी मजबूत होने से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
पानीपत शहर में स्थित आउटर पेरीफेरी रोड को दो स्टेट हाईवे और तीन नेशनल हाईवे से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सरकार की इस योजना को पानीपत में औद्योगिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। आउटर पेरीफेरी रोड की कनेक्टिविटी मजबूत होने से शहर में स्थापित होने वाले नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि सरकार द्वारा पानीपत में उद्योगों के विकास के लिए शामली हाईवे पर नए औद्योगिक गलियारा बेसन के लिए ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2041 भी तैयार किया गया है।
