logo

हरियाणा के इस शहर को मिला दीवाली का तोहफा,  24 करोड़ से विकास पकड़ेगा गति 

Haryana News : लोगों को बेहतर अवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत 3 मॉडल सड़कें बनाई जाएंगी। इनका निर्माण वार्ड-21 में होगा। नगर निगम द्वारा इस परियोजना का शुभारंभ किया गया है।
 
24 करोड़ से विकास पकड़ेगा गति

हरियाणा में दीवाली के मोके पर गुरुग्राम को बड़ा तोहफा मिला है । बता दे की गुरुग्राम शहर में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है।

इससे लोगों को बेहतर अवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत 3 मॉडल सड़कें बनाई जाएंगी। इनका निर्माण वार्ड-21 में होगा। नगर निगम द्वारा इस परियोजना का शुभारंभ किया गया है।

 

विधायक विधायक मुकेश शर्मा और गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने रविवार को इस परियोजना का शुभारंभ किया।

इस पर 23.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लंबे समय से गुरुग्राम की कई सड़कें खस्ताहाल हैं। ऐसे में स्थानीय लोग भी इनकी सुध लेने की मांग कर रहे थे।

अब इसको न सिर्फ दोबारा बनाया जा रहा है, बल्कि कुछ सड़कें मॉडल रोड के रूप में भी पहचान बनाएंगी।

यहां बनेंगी सड़कें


मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि इस योजना के तहत 3 सड़कों को निर्माण करवाया जाएगा। इसमें पहली झील चौक से वजीराबाद वेलकम गेट तक होगी।

दूसरी कबूतर चौक से गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर-56 तक बनाई जाएगी। वहीं तीसरी सड़क आर्टेमिस अस्पताल से हांगकांग बाजार तक बनेगी। यह तीनों सड़कें मॉडल रोड के रूप में विकसित होंगी।


किस परियोजना पर कितना खर्च


उन्होंने बताया कि कबूतर चौक से गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-56 तक की सड़क पर करीब 9.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

आर्टेमिस अस्पताल से हांगकांग बाजार तक बनने वाले मॉडल रोड पर 7.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेष राशि झील चौक से वजीराबाद वेलकम गेट तक की सड़क पर लगेगी।