logo

हरियाणा के इस शहर को मिलेगी जाम से राहत, 8 करोड़ के 2 प्रोजक्ट तैयार 

 
हरियाणा के इस शहर को मिलेगी जाम से राहत, 8 करोड़ के दो प्रोजक्ट तैयार 

Hisar news : हरियाणा के हिसार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने की व जाम की समस्या के समाधान की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत 8 करोड़ रुपए के दो प्रोजक्ट पर काम शुरू हो गया है, जिससे चौक का निर्माण व सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का काम होगा।

तुलसी चौक के कायाकल्प के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने जिंदल चौक और दिल्ली रोड पर अर्बन एस्टेट रोड के सामने वाले तिराहे को जाम मुक्त करने का खाका तैयार कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत यहां दो नए चौक बनाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। बीएंडआर अर्बन एस्टेट टू एक स्वीट्स शॉप के पास स्लिप रोड और चौक बनाएगा।

यहां पास बनाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट का बीएंडआर ने एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। जिंदल चौक और अर्बन एस्टेट टू रोड के सामने वाले पॉइंट शहर के सबसे व्यस्ततम हिस्सों में से एक हैं। पीक आवर्स में यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

ग्रीन बेल्ट की जगह का सदुपयोग कर सड़क चौड़ी होने और व्यवस्थित चौक बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम हो सकेगा। सभी तरह की फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद पहले जिंदल चौक और फिर अर्बन एस्टेट के सामने चौक को बनाया जाएगा।

किस पर कितना खर्च
बीएंडआर विभाग ने शहर के इन दोनों प्रमुख पॉइंट्स के लिए अलग-अलग बजट और एस्टीमेट तैयार किए हैं।

  • 1. अर्बन एस्टेट-टू रोड के सामने का चौक यहां नया चौक बनाने और सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब 4.30 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसे पिछले सप्ताह ही प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेज दिया गया है।
  • 2. जिंदल चौक का सुधार: जिंदल चौक की री-डिजाइनिंग और सुधार कार्य के लिए विभाग ने 3.86 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।

बिजली की लाइनें होंगी शिफ्ट : बिजली निगम को अगले 7 से 15 दिन के भीतर मौके का सर्वे कर बिजली के खंभों और लाइनों को शिफ्ट करने का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

वन विभाग की मंजूरी और पेड़ों की कटाई सड़क को चौड़ा करने और दो नए चौक विकसित करने के लिए ग्रीन बेल्ट के कुछ हिस्से को हटाया जाएगा। इसके दायरे में आने वाले करीब 50 पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रथम स्टेज की अप्रूवल मिल चुकी है।

मंत्री ने सर्वे कर एस्टीमेट भेजने को निर्देश दिए : एसई
लोक निर्माण विभाग के एसई अजीत सिंह का कहना है कि हाल ही में हुई बैठक में मंत्री रणबीर गंगवा ने बिजली निगम को सर्वे करके 15 दिन के भीतर एस्टीमेट तैयार कर सबमिट करने के निर्देश
हैं। जैसे ही एस्टीमेट तैयार होगा इसे मुख्यालय भेज दिया जाएगा। जल्द ही इस दिशा में फिर काम शुरू हो जाएगा, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।